Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हॉलीवुड हसीनाओं को भी भाती हैं साड़ियां

pari hilton and other hollywood actress love sari

28 सितम्बर 2011

नई दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेत्री और बिज़नेस वुमेन पेरिस हिल्टन भारत उतरी तो अपने नीले रंग के वेस्टर्न आउटफिट में। लेकिन जब उन्होंने भारत की पारंपरिक साड़ी लपेटीं तो लगा मानों किसी ने बार्बी गुड़िया को साड़ी बांध दिया हो। पेरिस हिल्टन को साड़ी इतनी भा गई कि उन्होंने एक फैशन मैग्ज़ीन के कवर पेज के लिए साड़ी में ही अपनी तस्वीर खिंचायी। सिर्फ पेरिस ही क्यों हॉलीवुड की हसीनाओं को न सिर्फ भारत भा रहा है बल्कि यहां की पारंपरिक साड़ियां भी खूब पसंद आ रही हैं।

हिल्टन को उनके पश्चिमी परिधानों के लिए जाना जाता है लेकिन उन्होंने भी एक भारतीय फैशन पत्रिका के मुखपृष्ठ पर प्रकाशन के लिए साड़ी पहनकर तस्वीर खिंचाई है। उन्होंने डिजाइनर रॉकी एस. की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी।

केवल यही नहीं है, जब हिल्टन अपनी तीन दिनों की यात्रा पर भारत पहुंची तो जब वह पहली बार औपचारिक रूप से लोगों से मिलीं तो उन्होंने कोरल पिंक रंग की साड़ी पहनी थी।

बंडशन ने भी एक पत्रिका के मुखपृष्ठ के लिए साड़ी में फोटो खिंचाई थी।

इसी तरह अमेरिकी पॉप समूह 'पूसीकैट डॉल्स' की गायिकाएं निकोल शेर्जिगर, कार्मिट बैचर, मेलोडी थॉर्नटन, जेसिका स्यूटा, एश्ले रॉबर्ट्स और किम्बरले व्याट साल 2008 में न्यूयार्क फैशन वीक में काले रंग की साड़ियों में पंहुची थीं।

अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के साड़ी पहनकर रैम्प पर उतरने पर कुछ लोग आश्चर्यचकित होते हैं लेकिन डिजाइनरों का कहना है कि साड़ी की प्लेट्स और पल्लू पहले से बने हों तो मुश्किल कुछ भी नहीं है।

साड़ियों से प्रेरित संग्रह तैयार करने के लिए मशहूर डिजाइनर आनंद काबरा रैम्प पर 'कन्सेप्ट साड़ी' पेश करने वाले शायद पहले डिजाइनर हैं।

काबरा कहते हैं, "यदि आपने कभी साड़ी न पहनी हो तो 'कन्सेप्ट साड़ी' को पहनना आसान है। इस साड़ी को एक बार लपेटने और पल्लू कंधे पर डालने के बाद आप तैयार हैं। मैंने भारतीय व आधुनिक दोनों तरह से इसका इस्तेमाल किया है।"

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की 'रा.वन' फिल्म के गीत 'छम्मक छल्लो' में पहनी गई साड़ी 'कनसेप्ट साड़ी' को लोकप्रिय बना रही है।

पचास के दशक में भी साड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय डिजाइनर्स को लुभाया था। इतालवी डिजाइनर वैलेंटिनो ने अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की पत्नी जैक्लीन कैनेडी के लिए साड़ी डिजाइन की थी।

पांच दशक बीत जाने के बाद 2008 में फ्रांसीसी फैशन डिजाइनर जीन पॉल गॉल्टीयर ने एक साड़ी संग्रह पेश किया था।

More from: Rang-Rangili
25430

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020