18 अगस्त 2012
मुम्बई। नक्सल आधारित फिल्म 'चक्रव्यूह' का निर्माण कर रहे फिल्मकार प्रकाश झा का कहना है कि वह नक्सलियों से मिल चुके हैं। प्रकाश का कहना है कि इस फिल्म के जरिए उन्होंने नक्सली और सरकार दोनों की स्थिति को आम जनता के बीच लाने की कोशिश की है।
प्रकाश ने कहा, " फिल्म में नक्सलियों के हर मुद्दे को समझने की कोशिश की गई है, उनके साथ क्या हुआ, क्यों हुआ और उनकी त्रासदी पर प्रकाश डाला गया है। अगर उनकी समस्या को खुले दिल से पहचान लिया गया तो इस समस्या का समाधान जरूर निकलेगा।"
'चक्रव्यूह' की शुरुआती झलकियां शुक्रवार रात जारी की गई हैं।
प्रकाश ने कहा, "हमने फिल्म के जरिये दोनों पक्षों को जनता के समक्ष रखने की कोशिश की है।"
प्रकाश झा नक्सलियों के सामाजिक समानता के सिद्धांत का समर्थन करते हैं हालांकि वे नक्सलियों के अपने उद्देश्य को हासिल करने के लिए अपनाए जाने वाले तरीके का समर्थन नहीं करते।
उन्होंने कहा, " मैं सालों से नक्सलियों से मिलता रहा हूं। वह हम जैसे ही हैं। वह बगैर किसी वर्ग का एकसमान समाज चाहते हैं, जिसका मैं समर्थन करता हूं। लेकिन लक्ष्य को हासिल करने के उनके तरीके का मैं समर्थन नहीं करता।"
इस फिल्म की शूटिंग बिहार में की गई है जिसे 57 दिन में पूरा किया गया है। 24 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, अभय देओल, मनोज वाजपेयी, कबीर बेदी, ईशा गुप्ता, अंजली पाटिल और ओम पुरी जैसे कलाकार हैं।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।