Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इमरान खान को पैसे से ज्यादा काम की चिंता

imran khan in bijli ka mandola

8 दिसम्बर 2012

मुंबई। अभिनेता इमरान खान के लिए पैसे से अधिक काम की गुणवत्ता मायने रखती है। इमरान ने कहा, "अभिनेताओं को काम की चिंता करनी चाहिए, पैसे की चिंता करने के लिए फिल्म के निर्माता होते हैं।"


उन्होंने कहा, "बहुत सी फिल्मों ने अच्छी कमाई की, लेकिन किसी ने उसे पसंद नहीं किया। मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि लोग आज से 20-30 साल बाद भी मेरी फिल्मों को याद करें। पैसा तो आता-जाता है। महत्वपूर्ण यह है कि लोग आपके बारे में क्या कहते हैं।"


इमरान की फिल्म 'मटरू की बिजली का मन्डोला' नए साल में प्रदर्शित हो रही है। माना जा रहा है कि फिल्म साल की शुरुआत में बड़ी कमाई करने वाली पहली फिल्म हो सकती है।


इमरान फिल्म प्रदर्शित करने की तारीख को महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं मानते हैं। उनके अनुसार, "फिल्म कब प्रदर्शित हो रही है, यह मायने नहीं रखता। दर्शकों को फिल्म पसंद आनी चाहिए।"


फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। इसके मुख्य किरदारों में अनुष्का शर्मा, आर्य बब्बर, पंकज कपूर और शबाना आजमी हैं।


 

More from: samanya
34027

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020