Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'इश्केरिया' में ऋचा संग इश्क फरमाएंगे नील

in ishaqiya niel nitin mukesh will do romance with richa

17 अक्टूबर 2012


मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश पहली बार एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म में नजर आएंगे। वह इन दिनों मसूरी में फिल्म 'इश्केरिया' की शूटिंग के दौरान वहां के मौसम का लुत्फ ले रहे हैं। नील ने यह जानकारी ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने लिखा, "जो लोग मेरी फिल्मों के बारे में पूछ रहे हैं उन्हें बता दूं कि मैं मसूरी में 'इश्केरिया' की शूटिंग कर रहा हूं। यह मसूरी की पृष्ठभूमि में रची एक सीधी-सादी प्रेम कहानी है।"


फिल्म का निर्देशन प्रेरणा वाधवान कर रही हैं। इसमें उनके साथ फिल्म 'गैंग्स आफ वासेपुर' से चर्चा में आईं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा नजर आएंगी।


नील 'इश्केरिया' के अलावा फिल्म 'शार्टकट रोमियो' और 'डेविड' की शूटिंग कर रहे हैं।

More from: samanya
33428

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020