Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

2014 में भारत आएंगे डिजाइनर जेरेमी

jeremy-scott-hollywood-10092013
10 सितम्बर 2013
नई दिल्ली|
अमेरिकी फैशन डिजाइनर जेरेमी स्कॉट के भारत आने की संभावना है। वह वैश्विक खेल परिधान ब्रांड एडिडास से अपने सहयोग के तहत यहां आएंगे। जेरेमी 2003 से एडिडास से जुड़े हैं। दोनों के सहकार्य से फैशन और खेल का अच्छा मेल पेश किया गया है।

जेरेमी की यात्रा की तारीख अभी तय नहीं है फिर भी आईएएनएस को जानकारी मिली है कि एडिडास अक्टूबर 2013 में अपने सर्दियों के संग्रह का प्रचार करेगा और जेरेमी अगले साल भारत आएंगे।

कंसास सिटी, मिसौरी में जन्मे जेरेमी ने न्यूयार्क के ब्रूकलिन के प्रैट इंस्टीट्यूट से फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने 1990 के दशक में पेरिस फैशन सप्ताह से अपने करियर की शुरुआत की थी।

जेरेमी एडिडास में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए कपड़े व जूते डिजाइन करते हैं। उनके डिजाइन चमकीले रंगों और अप्रत्याशित आकार वाले होते हैं। 2013 की सर्दियों के आए जेरेमी के नए संग्रह में पहले के संग्रहों से निऑन रंग, धातु सामग्रियों वाले प्रिंट लिए गए हैं।

एडिडास के संग्रह में 5,999 से लेकर 19,999 रुपये तक की चीजें उपलब्ध हैं।
More from: samanya
35157

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020