Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रचार नहीं कहानी पर भरोसा : जॉन

john-on-film-promotion-0223201309876111
22 फरवरी 2013

मुम्बई। अभिनेता से निर्माता बने जॉन अब्राहम अपनी फिल्म 'आई मी और मैं' के प्रचार से खुश हैं और उनका कहना है कि वह मुख्य रूप से फिल्म की कहानी पर भरोसा करते हैं। 40 वर्षीय जॉन ने रिलायंस वेब वल्र्ड में फिल्म के प्रचार के दौरान कहा, "हम कहानी पर ध्यान दे रहे हैं। यदि आप इस फिल्म के प्रचार को देखें तो पाएंगे कि हमने कोई अति नहीं की है।"

जॉन का कहना है कि वह फिल्म के प्रचार की योजना में अपने मीडिया प्रबंधन-कौशल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मैं एक मीडिया योजनाकार था और मुझे लगता है कि मीडिया योजना बहुत महत्वपूर्ण होती है। हमारे स्टूडियो ने हमें फिल्म के प्रचार के लिए एक सीमित बजट दिया है और हम सीमित बजट में फिल्म का प्रचार कर रहे हैं।"

'आय मी और मैं' में जॉन के अलावा अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह और प्राची देसाई भी मुख्य भूमिका में हैं और यह एक मार्च को प्रदर्शित होगी।
More from: Khabar
34605

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020