Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हर चीज बन सकती है रियलिटी शो : डेप

johnny-depp-hollywood-03042014
3 अप्रैल 2014
लॉस एंजेलिस|
 अभिनेता जॉनी डेप आधुनिक दुनिया के भौतिक वस्तुओं के प्रति जुनून को 'भयावह' मानते हैं। उन्हें लगता है यह सनक कुछ सालों में समाज के पतन का कारण होगी। उन्होंने रियलिटी टीवी हस्तियों पर भी निशाना साधा। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, जॉनी ने कहा, "यह वास्तव में भयावह है, जब आप विज्ञापनों में यह सब देखते हैं, लोग आपके मुंह पर चिल्ला रहे हैं, 'यह खरीदो, यह करो, यह आपको सुरक्षित करेगा।"

उन्होंने कहा, "अब हर चीज एक रियलिटी शो बन सकती है। कल्पना कीजिए 20 सालों में क्या होने वाला है।"

उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानता लोग अब किस वजह से मशहूर हो रहे हैं। लोगों के पास रियलिटी शो हैं क्योंकि वे हॉलीवुड सोशयलाइट हैं, और ये चीजें बहुत सफल हो गई हैं, ये कंपनी के लिए पैसा बनाती हैं।"
More from: samanya
36607

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020