Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'जोकर' के परिधानों की होगी नीलामी

joker costume will auctions


28 अगस्त 2012

मुम्बई। अक्षय कुमार एवं सोनाक्षी सिन्हा द्वारा फिल्म 'जोकर' में पहने गए कपड़े की नीलामी होगी और इससे प्राप्त धन का प्रयोग कल्याणकारी कार्यो के लिए किया जाएगा। फिल्म की निर्माता फराह खान कुंदर ने कहा, "अक्षय एवं सोनाक्षी की जोड़ी जबरदस्त है और उन्होंने अपने तरीके से कई लोगों की सहायता की है। यह आश्चर्यजनक है कि उनके कपड़े भी समाज के कल्याण में योगदान दे सकते हैं।"


फराह ने कहा, "हमने फिल्म एजेंसियों को अक्षय एवं सोनाक्षी के कपड़े नीलामी के लिए दिए हैं। इनका प्रयोग पशुओं के लिए किया जाएगा। इन दोनों कलाकारों की लोकप्रियता को देखते हुए इन कपड़ों की अच्छी कीमत मिलने के आसार हैं।" फराह के पति शीरीष कुंदर 'जोकर' के निर्देशक हैं और यह फिल्म शुक्रवार को पर्दे पर आएगी।

 

More from: samanya
32498

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020