Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

एलिस्टेयर परेरा मामले से प्रेरित है 'जॉली एलएलबी'

joly-llb-inspire-from-parera
12 मार्च 2013

मुम्बई। बॉलीवुड निर्देशक सुभाष कपूर की फिल्म 'जॉली एलएलबी' 2006 में सामने आए हिट एंड रन सड़क दुर्घटना के वास्तविक एलिस्टेयर परेरा मामले से प्रेरित है। लेकिन फिल्म से जुड़े किसी भी व्यक्ति ने इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

यहां तक कि फिल्म की शुरुआत ही उस दृश्य से होती हैं जिसमें एक कार फुटपाथ पर सोए लोगों को टक्कर मारकर भाग जाती है। घटना का पूरा विवरण एलिस्टेयर परेरा मामले से मेल खाता है। 2006 में शराब के नशे में कार चला रहे एलिस्टेयर परेरा नाम के व्यक्ति ने फुटपाथ पर सो रहे 15 मजदूरों को कुचल दिया था जिसमें से सात की मौत हो गई थी।

हो सकता है कि निर्देशक सुभाष कपूर ने न्यायपालिका विरोधी आरोपों से बचने के लिए फिल्म का वास्तविक घटना से सम्बंध होने की बात पूरी तरह से न स्वीकारी हो। 

उन्होंने कहा, "फिल्म इस तरह की घटनाओं वाले कुछ वास्तविक मामलों पर आधारित है।"

फिल्म को न्यायालय की कार्यशैली पर कटाक्ष करने के लिए कानूनी नोटिस भेजे जाने के सवाल पर कपूर ने कहा, "कानूनी विभाग इस पर अभी काम कर रहा है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म पर रोक लगाने से मना किया है। उम्मीद है आगे किसी तरह की अड़चन नहीं होगी।"
More from: Entertainment
34692

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020