Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

एलेन कमाल की इंसान हैं : मूर

julianne-moore-hollywood-01032014
1 मार्च 2014
लास एंजेलिस|
अभिनेत्री जुलियाने मूर अभिनेत्री एलेन पेज की इस बहादुरी से बेहद प्रभावित हैं कि उन्होंने समलैंगिता के प्रति अपने झुकाव को बेझिझक स्वीकार किया है। एलेन ने लास वेगास, नेवादा में आयोजित मानवाधिकार अभियान के एक कार्यक्रम में इस रहस्य से पर्दा उठाया।

एलेन का भाषण सुनने के बाद मूर सहित बहुत सी हस्तियों ने सार्वजनिक स्थल पर समलैंगिक होने के बात स्वीकार करने के लिए एलेन का समर्थन किया। मूर एक नई फिल्म 'फ्रीहेल्ड' में एलेन के साथ अभिनय कर रही हैं।

वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, "भाषण वाकई में अद्भुत था। मैं उसके लिए बहुत खुश थी। मैं फिल्म को लेकर रोमांचित हूं।"

'फ्रीहेल्ड' न्यूजर्सी खुफिया पुलिस दिवंगत लॉरेल हीस्टर (मूर) की कहानी है। गंभीर बीमारी के बाद उसकी दुनिया बिखर जाती है और सरकारी अधिकारी उसकी समलैंगिक साथी स्टेसी ऐंड्री (एलेन) को उसकी पेंशन का लाभ देने से मना कर देते हैं।

इससे पहले भी मूर समलैंगिक किरदार में 'द किड्स आर आल राइट' में एनिटी बेनिंग की साथी के तौर पर नजर आ चुकी हैं। फिल्म को दो गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिले थे।
More from: samanya
36401

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020