Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कन्या राशिफल 2010 - Kanya Rashifal 2010

आर्थिक
आने वाले समय में सफलता और समृद्धि आपके हाथ आ सकती है। रचनात्म कता और नई संभावनाओं से आमदनी के नए स्त्रोत सामने आएंगे। संपत्ति की खरीद-बिक्री से भी फायदा हो सकता है। आर्थिक झंझटों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकता है। सैलरी में इजाफा होगा और बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा भी फायदेमंद होगी। हालांकि, साल की तीसरी तिमाही उतनी अच्छी नहीं है। आपके विरोधी आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं और अचानक किसी आर्थिक घाटे का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान जोखिम वाले कामों से दूर रहें वरना परिणाम आपके प्रतिकूल हो सकता है। 
 
करियर
बड़े और उच्च पदों पर आसीन लोगों के साथ आपके रिश्ते अच्छे बनेंगे और उनका विश्वास और सहयोग आपको हासिल होगा। अपने करियर में आप आगे बढ़ेंगे। बिजनेस का विस्तार होगा और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। अपने पेशे में आप खासे शक्तिशाली बनेंगे। कुल मिला कर यह समय हर लिहाज से अच्छा है। घर और ऑफिस में नई जिम्मेदारियां आपके कंधे पर आ सकती हैं। बड़े लोगों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। हालांकि, साल के आखिरी महीनों में आप दिशाहीनता का अनुभव कर सकते हैं। इस दौरान नौकरी में बदलाव या किसी बड़े फैसले से दूर रहना ही बेहतर होगा।
 
स्‍वास्‍थ्‍य 
आप नशे या शराब के अत्यधिक सेवन के शिकार हो सकते हैं, इससे परहेज रखें। साल की पहली तिमाही में महिलाओं को पेट, प्रजनन या आंखों की परेशानी हो सकती है। आप अपनी सेहत का उचित खयाल रखें। साल की दूसरी तिमाही में ठंड से जुड़ी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आप अस्थ मा, कफ, पित्तब आदि की समस्यातओं के शिकार हो सकते हैं। हालांकि, साल के अंत तक स्थितियों में सुधार के लक्षण हैं और मानसिक परेशानियों से निजात पाने में कामयाब होंगे। कुल मिला कर यह समय आपके लिए अच्छा है। लंबे समय तक अच्छे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए एक्सारसाइज करना अच्छा होगा। इसके साथ साथ, अपने खाने-पीने का भी उचित खयाल रखें।
 
प्यार एवं रिश्ते 
साल 2010 के पहले कुछ महीनों में अपने पति/पत्नी का खास खयाल रखें। आप अपनी पत्नी या प्रेमिका को कोई महंगी गिफ्ट जैसे गहने आदि देंगे। आप उसके लिए आराम की चीजों जैसे कोई गाड़ी आदि खरीदने में भी पैसे खर्च कर सकते हैं। व्यक्तिगत स्तर पर साल की दूसरी तिमाही में प्यार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। अपने प्रेमी / प्रेमिका की भावनाओं का ध्या्न रखें, अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। हालांकि, इस दौरान आपकी प्रसिद्धि में भी इजाफा हो सकता है और कोइ्र बच्चा भी आपके घर जन्म ले सकता है। साल की तीसरी तिमाही लंबे संबंधों के लिहाज से उतना अच्छा नहीं है। आपकी व्य‍क्तिगत चिंताएं भी आपको परेशान कर सकती हैं। प्यार में कमी के चलते आप रिश्ते में गर्माहट की कमी का अहसास कर सकते हैं। इस दौरान नए रिश्ते बनाने के प्रयास भी असफल होंगे और आप विवादों मं पड़ सकते हैं। लेकिन ध्या न रखें कि निराशा किसी समस्या  का समाधान नहीं है।
 
परिवार एवं मित्रता
साल 2010 में जो सबसे महत्वंपूर्ण बात है वो ये कि परिवार और मित्रों के बीच आपकी प्रतिष्ठा  बढ़ेगी। हालांकि, साल के अंत में यही आपके परेशानी का कारण भी बन सकता है। कुछ अनहोनी घटनाएं विवाद खड़ी कर सकती हैं और झगड़े हो सकते हैं। जल्दी कमाई की लालच में कोई गलत तरीका न अपनाएं, इससे परिवार में मतभेद हो सकता है, खासकर माता-पिता के साथ आपके संबंधों में खआस आ सकती है। अपनी बातों को परिवार के ऊपर थोपने की कोशिश न करें। इस दौरान मुश्किल परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए परिवार में सौहार्द्र बनाए रखें।
More from: Jyotish
4605

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020