Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मॉस की दूरदर्शिता से प्रभावित ग्रीन

kate-moss-hollywood-01032014
1 मार्च 2014
लंदन|
कारोबारी फिलिप ग्रीन कहते हैं कि मॉडल केट मॉस ने करीब दो दशक पहले फैशन जगत को अलविदा कह दिया क्योंकि वह जानती हैं कि उनके लिए कौन सा व्यवसाय सर्वश्रेष्ठ है और उसमें कैसे बना रहा जाता है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, टॉपशॉप के मालिक ग्रीन ने 'लंदन ईवनिंग स्टैंडर्ड' समाचापत्र को दिए एक साक्षात्कार में मॉस की तारीफ की।

ग्रीन ने लंदन ईवनिंग स्टैंडर्ड समाचापत्र को बताया, "मूल बात यह है कि उन्होंने खुद को अच्छे से संभाला है। वह समझदार हो गई हैं। वह फैशन के कारोबार को समझती हैं और उन्हें किसी और के पास जाने की जरूरत नहीं है।"

मॉस इस बसंत ऋतु में सबसे बड़े खुदरा बाजार के लिए अपना अगला वस्त्र संग्रह लांच करने की तैयारी में हैं। उन्होंने अपना पिछला संग्रह करीब चार साल पहले लांच किया। अगले लांच को लेकर ग्रीन की खुशी का ठिकाना नहीं है।

ग्रीन ने बताया, "फैशन शो की तस्वीरें हमारी अब तक की सबसे सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें थीं..उन्होंने प्रत्येक परिधान पर मेहनत की।"
More from: samanya
36394

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020