Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लेमन ने की डैनी की आलोचना

keith-lemon-hollywood-26082013
26 अगस्त 2013
लंदन|
अभिनेता और हास्य कलाकार कीथ लेमन ने अभिनेत्री केली ब्रूक को धोखा देने पर फुटबाल खिलाड़ी डैनी सिप्रियानी की अलोचना की है। ब्रूक ने पिछले महीने ही डैनी से अपना रिश्ता खत्म किया है जब उन्होंने डैनी को एक अन्य महिला के साथ प्यार भरे संदेशों का आदान प्रदान करते हुए पकड़ा था।

वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' ने लेमन के हवाले से कहा, "केली ब्रूक के साथ बेवफाई। क्या तुम पागल हो? डैनी को चर्च जाकर भगवान को धन्यवाद देना चाहिए कि उसके साथ धोखा नहीं हुआ है।"

40 वर्षीय लेमन को लगता है कि ब्रूक को अब डैनी के साथ सुलह नहीं करनी चाहिए।

लेमन ने कहा, "डैनी, केली के लिए कभी बेहतर नहीं हो सकता। वह बहुत अच्छी महिला है।"

उन्होंने कहा, "वह बहुत दिन तक अकेली नहीं रह पाएंगी लेकिन निश्चित रूप से उन्हें डैनी के पास वापस नहीं जाना चाहिए।"
More from: samanya
35016

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020