23 अगस्त 2012
लास एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टीन स्टीवर्ट ने अपने मित्र रॉबर्ट पैटिंसन को धोखा देने के बाद प्रायश्चित करने के लिए महात्मा गांधी की शरण ली है। क्रिस्टीन प्रायश्चित स्वरूप गांधीजी पर लेख पढ़ रही हैं। क्रिस्टीन जिन दिनों पैंटिसन के साथ वक्त गुजार रही थीं उसी दरमियान उन्होंने 'स्नो व्हाइट एंड द हंट्समैन' के निर्देशक रूपर्ट सैंडर्स के साथ सम्बंध बना लिए थे। लेकिन अब वह प्रायश्चित करने की आत्मग्लानि के तहत गांधीजी से सम्बंधित किताबें पढ़ रही हैं।
वेबसाइट 'राडारऑनलाइन डॉट काम' ने एक सूत्र के हवाले से बताया, "क्रिस्टीन स्वयं के अंदर शांति तलाश कर रही हैं। वह खूब पढ़ रही हैं। उन्हें दर्शन एवं आध्यात्मिकता में हमेशा से रुचि रही है।"
सूत्र ने बताया कि 'ईट प्रे एवं लव' देखने के बाद क्रिस्टीन ने गांधीजी के विषय में और जानने का निश्चय किया। सूत्र के अनुसार, "क्रिस्टीन ने गांधीजी की आत्मकथा भी पढ़ डाली है।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।