Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

खत्म हुआ गागा और केली का झगड़ा

lady-gaga-holllywood-04032014
4 मार्च 2014
लॉस एंजेलिस|
गायिका लेडी गागा और केली ऑस्बॉर्न ने आपसी झगड़ा खत्म कर दिया है। केली ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रही हैं। हॉलीवुड में रविवार को गायक एल्टन जॉन की एड्स फाउंडेशन अकेडमी अवार्ड पार्टी में दोनों को एक साथ देखा गया।

दोनों ने हंसी मजाक करते हुए तस्वीर खिंचवाई। तस्वीर में केली, गागा की गर्दन पर अपने हाथ रखें हैं।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर के शीर्षक में केली ने लिखा है, "अंतत: शांति हुई।"

गौरतलब है कि 2009 में केली ने गागा को 'बटरफेस' कहा था और गागा ने बाद में केली को खुला पत्र लिखा था और उनके कैरियर चुनाव की आलोचना की थी।

अक्टूबर 2013 में गागा ने 'द एक्स फैक्टर' की प्रस्तुति के बाद केली की मां शैरॉन के जरिए केली को जन्मदिन का केक भेजकर सुलह की कोशिश की थी।

लेकिन केली ने इसे प्रचार का हथकंडा कहकर उपहार लेने से इंकार कर दिया था। हलांकि बाद में उन्होंने माफी भी मांगी थी।
More from: samanya
36404

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020