Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सिंह राशि 2012 का वार्षिक राशिफल

Leo yearly horoscope of 2012

 सिंह-राशिफल (मा, मी, मू, मो, टा, टी, टू, टे):-

 

जनवरी:- इस महीने की शुरूआत आपके लिए चिन्ता व निराशा लिए हुए हो सकती है। लेकिन यदि आपने इस समय शांत और ठण्डे दिमाग से काम लिया तो करेंगे तो समस्याओं और परेशानियों से सहजता से मुक्ति पा लेंगे। इस समय कुछ घरेलू समस्याएं बढ़ सकती हैं। आमदनी अपेक्षाकृत कम होगी। व्यवसाय में कठिनाइयां आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध तनावपूर्ण रहेगा। ऋण लेने से बचें। भगवती पूजन से सुख-शांति होगी। इस माह की 1, 2, 10, 11, 18, 19, 20, 27, 28, 29 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

फरवरी:- यह माह मिले जुले परिणाम देने वाला रहेगा। माह के पहले पक्ष में व्यवसायिक सफलता मिलगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। स्वजनों के सहयोग से सफलता मिलेगी। पत्नी या पत्नी पक्ष के सहयोग से परेशानियां कम होंगी। दिन अच्छे से बीतेगा। माह के दूसरे पक्ष में स्थिति कुछ विपरीत होगा। संतान पक्ष का बर्ताव परेशानी देने वाला रहेगा। दिनचर्या अनियमित हो सकती है साथ ही शारीरिक सुख में कमी के योग हैं। होगी। इस माह की6, 7, 8, 15, 16, 24, 25 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

मार्च:- इस माह को विषेष उपलब्धि दायक नही कहा जायगा। माह के पहले पक्ष में व्यावसायिक परेशानियां आ सकती हैं। स्वजनों से मतभेद हो सकता है।  भविष्य को लेकर भी आप चिन्ताग्रस्त हो सकते हैं। अतः इस समय किसी भी कार्य को करने से पहले भली-भांति मंथन करें तभी कोई निणर्य लें। संत-महात्मांओं के आशीर्वाद से मुसीबतें दूर होंगी। कुछ घरेलू समस्याएं सिर उठा सकती हैं। विवके से काम करने से समस्याएं दूर होंगी। धर्म और देवी देवताओं के प्रति अनास्था हो सकती हैं। इस माह की 4, 5, 6, 13, 14, 22, 23, 24 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

अप्रैल:- मिले जुले परिणामों को लेकर आया है ये माह आपके लिए। माह के पहले पक्ष में कुछ कामों में असफलताएं हाथ लग सकती हैं फलस्वरूप से मन में खिन्नता तथा शोक सकता है। पारिवारिक सुख में कमी होगी। माह के पहले पक्ष में समस्याओं में कुछ कमी होगी। धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है या पहले का फंसा हुआ धन भी मिल सकता है। कार्यभार में कमी होने से स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है। इस माह की1, 2, 9, 10, 18, 19, 20, 28, 29, 30 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

मई:- इस महीने आपके कुछ नये सम्बंध बनेंगे जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। अपने काम को पूरा करने में किसी दूसरे की सहायता की उम्मीद न रखें। स्वयं पर विश्वास रखने से सुख और सफलता तो मिलेंगी ही साथ ही मुसीबतों से छुटकारा भी मिल सकेगा। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। सम्मान तथा धन हानि के योग बन रहे हैं। दोनों संभव हैं। यह समय आपके माता-पिता के लिये शुभ है। इस माह की 7, 8, 15, 16, 17, 25, 26, 27 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

जून:- यह महीना आपके लिए लाभकारी रहेगा। स्थितियों में लगातार सुधार होगा। धन लाभ होगा। बचत करने में भी सफलता मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्तिसे मुलाकात हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को पद और अधिकार की प्राप्ति होगी। उत्तम तथा रूचिकर भोजन मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माह के दूसरे पक्ष में गृह में आनन्दोत्सव होगा। शत्रु पराजित होंगे। मानसिक सुख प्राप्त होगा। इस माह की 3, 4, 12, 13, 22, 23, 30 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

जुलाई:- महीने के पहले पक्ष में स्थितियां आपके अनुकूल हैं अतः सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और   मान-सम्मान में वृद्धि होगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। खर्चे आपके नियंत्रण में होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। यात्राएं सुखद और लाभकारी रहेंगी। में सुविधा-सफलता मिलेगी। महीने के दूसरे में पक्ष में स्थितियां बदलने के कारण कुछ समस्याएं अनियन्त्रित हो सकती हैं। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। इस माह की 1, 2, 9, 10, 11, 12, 19, 28, 29 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

अगस्त:- यह महीना आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। का इस माह आपको घर से दूर रहना पड़ सकता है। नौकरी में कुछ परेषानियां आ सकती हैं। खर्चे अधिक होनें से बचत में कमी होगी। भोजन में अनियमितता से पेट की परेषानियां हो सकती हैं। स्वजनों से व्यर्थ का वाद-विवाद हो सकता है। यात्रा में असुविधा होगी। महीने के दूसरे में पक्ष में स्थितियों में सुधार होगा। शत्रु परास्त हांेगे। कोई नुकसान होने से बच जाएगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। इस माह की5, 6, 7, 15, 16, 17, 24, 25 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

सितम्बर:- इस महीने स्थितियां आपके अनुकूल होंगी। कार्य क्षेत्र में आ रही बाधांए दूर होंगी। यदि आप स्वयं को संयमित रखेंगे तो कई कामों को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम होंगे। घरेलू जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी, हां घरेलू कामों में कुछ अधिक खर्चे करने पड़ सकते हैं। किसी दूर के व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आपकी माता सुखी रहेगी। सन्तान की सफलता को लेकर आप सशंकित रह सकते हैं। इस माह की  2, 3, 12, 13, 20, 21, 22 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

अक्टूबर:- इस महीने आप कुछ घरेलू परेषानियों में उलझे रह सकते हैं। लेकिन आपको चाहिए कि परिवार के प्रति आप अपनी जिम्मेदारी को मन लगाकर पूरा करें, इस मामले में लापरवाही बरतना ठीक नहीं है। सुख सुविधाआंे में कमी होगी। स्वजनों से विवाद-विरोध की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ विवाद से बचें। सामाजिक यश मान प्रतिष्ठा में कमी होगी। सन्तान पक्ष पर ध्यान देने की आवष्यकता है। व्यवसाय में नया निवेष करने से बचें। इस माह की  1, 10, 11, 18, 19, 26, 27, 28 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

नवम्बर:- यह महीना मिले जुले फल देने वाला रहेगा। आप किसी यात्रा में जा सकते हैं लेकिन अधिक दूरी की यात्रा करने से बचें। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको सफलता पाने के लिये कठोर श्रम करना होगा। व्यावसायियों को लाभ मिलेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में रुकावटें बनी रहेंगी। मनोबल बढ़ा होने से पुरूषार्थ में वृद्धि होगी। व्यवसायी महिलाओं को लाभ होगा। अनावष्यक जिम्मेदारियों से स्वयं को बचाएं। इस माह की  5, 6, 7, 14, 15, 22, 23, 24 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

दिसम्बर:- इस महीने की शुरुआत में घरेलू परेषानियां कुछ ज्यादा ही परेषान कर सकती हैं। कोई बाहरी व्यक्ति भी परिवारिक मामले दखल दे सकता है जो अषांति का कारण बन सकता है। इस पर ध्यान देना जरूरी होगा। नेत्र और उदर विकार परेशान करेंगे। शत्रुओं से झगड़ा के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक उठा-पटक से भी रू ब रू होना पड़ सकता है। लाभदायक मौके हाथ से न निकलनें दें। इस माह की  2, 3, 4, 11, 12, 13, 20, 21, 30, 31 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

More from: Jyotish
27894

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020