Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जनवरी में भारत दौरे पर आ सकते हैं लियोनार्दो

leonardo-dicaprio-hollywood-04122013
4 दिसम्बर 2013
मुंबई|
हॉलीवुड अभिनेता लियोनादरे डीकैप्रियो नए साल की शुरुआत पर भारत आ सकते हैं। उनकी फिल्म 'द वुल्फ ऑफ वाल स्ट्रीट' भारत में क्रिसमस के दिन प्रदर्शित होने वाली है। भारत में उनकी फिल्म के वितरकों के टीम से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "उनकी यात्रा संभवत: एक अलग रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह भारत के होनहार उद्यमियों से मिलेंगे।"

लियोनादरे का मानना है कि फिल्म में उनका किरदार, उद्यमशीलता के लिहाज से युवाओं के लिए प्रेरणा है।

सूत्र ने बताया कि लियोनार्दो को पता है कि नई कंपनियों एवं छोटे उद्यमों के साथ भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसलिए उन्हें लगा कि फिल्म के प्रचार से कहीं बढ़ कर उत्साह से लबरेज उद्यमियों से मिलना बेहतर होगा।

मार्टिन स्कोरसिस निर्देशित 'द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' का वितरण भारत में पीवीआर पिक्चर्स और एमवीपी इंटरटेनमेंट के जरिए हो रहा है। अगर सूत्रों की मानें तो लियोनादरे के स्वागत की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं।
More from: samanya
35744

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020