Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लोग इतने बुरे नहीं हो सकते : एलेन

lily-allen-hollywood-19112013
19 नवंबर 2013
लास एंजेलिस|
गायिका लिलि एलेन कहती हैं कि सामाजिक नेटवर्क वेबसाइट पर अपने गर्भपात की खबर (2010) पढ़कर वह स्तब्ध रह गईं। उन्हें यह जानकर बेहद दुख हुआ कि लोग इतने बुरे भी हो सकते हैं। एलेन (28) दो बच्चों बच्चों एथेल (2) और दस माह की मेरनी की मां हैं। साल 2010 में छह महीने की गर्भावस्था के दौरान वाइरल संक्रमण की वजह से उनका गर्भपात हो गया था।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार जीवन के उस कठिन क्षण में लोगों की टिप्पणियों का सामना करना एलेन के लिए बेहद कष्टदायक रहा था।

उन्होंने कहा, "मैं सोच भी नहीं सकती लोग इतने बुरे कैसे हो जाते हैं। लेकिन जल्द ही मैं इन सब की आदी हो गई और सीख लिया कि इन बातों को सोचने में समय नहीं गंवाना है। लेकिन अब भी मैं यह सब सोच कर परेशान हो जाती हूं।"
More from: samanya
35635

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020