Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लंदन ओलम्पिक : 'बोल्ट की राह आसान नहीं'

london olympics bolt 's way is not easy


13 जुलाई 2012

मिलान।  जमैका के तेज धावक उसैन बोल्ट भले ही लंदन ओलम्पिक में अपने रिकॉर्ड को तोड़ डालें लेकिन स्वर्ण पदक तक दौड़ लगाने की उनकी राह आसान नहीं होगी। यह कहना है ओलम्पिक में तेज दौड़ के पूर्व चैम्पियन पिएत्रो मेनिआ का। सामाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पिएत्रो का मानना है कि बोल्ट चार साल पहले बीजिग ओलम्पिक की अपनी स्वर्णिम सफलता को दोहराने का माद्दा रखते हैं। इस ओलम्पिक में उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते थे।

साल 1980 के ओलम्पिक में 100 मीटर की स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले और 200 मीटर की स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड बना चुके पिएत्रो का मानना है कि बोल्ट बाकी प्रतिभागियों से अभी थोड़ा सा आगे हैं।

वह हालांकि मानते हैं कि इस बार ब्लेक के रूप में उन्ही के देश का एक और प्रतिद्वंदी आने के बाद बोल्ट के लिए मुकाबला थोड़ा सा मुश्किल होगा। वह कहते है, "अब बोल्ट की एक छोटी सी गलती भी उन पर बहुत भारी पड़ सकती है।"

बोल्ट की शारीरिक बनावट के बारे में बात करते हुए वह कहते हैं, "आप सोच कर देखिए, मेरी ऊंचाई 180 सेंटीमीटर है जबकि बोल्ट 194 सेंटीमीटर लंबे है। इसी से पता चलता है कि वह बड़े प्रदर्शन के लिए बने हैं।"

वहीं 110 मीटर की बाधा दौड़ स्पर्धा में 2004 के ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता ली जियांग के बारे में बात करते हुए पिएत्रो कहते हैं कि उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए लगता है कि वह साल 2004 की सफलता को दोहरा सकते हैं।

 

More from: Khel
31823

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020