Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मैना का किरदार मजेदार है : कविता

maina character is funny kavita

4 दिसम्बर 2012

नई दिल्ली।  टेलीविजन कलाकार कविता कौशिक नए धारावाहिक 'तोता वेड्स मैना' में मैना का मुख्य किरदार कर रही हैं। उनका कहना है कि वह खुद को इस किरदार के साहसी और मौज मस्ती पसंद व्यक्तित्व से जोड़ कर देख सकती हैं। कविता ने कहा, "मैना का किरदार काफी बेबाक किस्म का है और मेरा मानना है कि यह मेरा विस्तार है। मैना हमेशा खुश रहने वाली, घूमने वाली, आत्मविश्वासी और मस्ती पसंद करने वाली लड़की है। मैं इसकी शूटिंग में काफी मजे कर रही हूं क्योंकि यह बिल्कुल असली किरदार है जो हास्य से भरपूर है।"


कविता 'एफ.आई.आर' धारावाहिक की चंद्रमुखी चौटाला की भूमिका से पहचानी जाती हैं। अपने नए धारावाहिक में भी वह अपने हंसमुख स्वभाव को बरकरार रखेंगी।


उन्होंने कहा, "धारावाहिक की कहानी उत्तर प्रदेश के लोगों के जीवन पर आधारित है और यह मुम्बई में रहने वाले लोगों के जीवन से बिल्कुल अलग है।"

 

More from: Entertainment
33973

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020