Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मकर राशिफल 2010 - Makar Rashifal 2010

आर्थिक
नए साल की पहली तिमाही में घरेलू या परिवार के लोगों की बीमारियों के चलते खर्चों में वृद्धि हो सकती है। यह समय आपके लिए उतना अच्छा  नहीं है। इस दौरान बड़े निवेशों से बचें, परिणाम आपकी उम्मीदों के विपरीत हो सकते हैं। आपके मित्र और सहयोगी वादाखिलाफी कर सकते हैं। अपने लालची मित्रों से दूरी बनाये रखने की कोशिश करें, वरना आर्थिक हानि के साथ आपकी प्रतिष्ठा को भी हानि हो सकता है। आपको अचानक ही आर्थिक घाटे हो सकते हैं और खर्चे बढ़ सकते हैं। हालांकि, आमदनी के लिहाज से यह समय उतना बुरा नहीं है, लेकिन खर्चों पर लगाम कसने की जरूरत है। साल की तीसरी तिमाही आपके लिए अच्छा  समय लेकर आएगा। अपने विचारों को मूर्त रूप देने की कोशिश करें, फायदा होगा। आमदनी बढ़ेगी और इसके साथ जिंदगी के प्रति आपके नजरिये में भी बदलाव आ सकता है। आपके विरोधी भी इस दौरान आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। कुल मिलाकर, यह समय आपके लिए बेहतरीन है और प्रसन्नता निश्चित है1 आप आरामतलबी के चीजों पर ज्याकदा खर्च कर सकते हैं, लेकिन इसे नियंत्रण में रखना श्रेयस्कर होगा। आपके अपने प्रयासों से आमदनी बढ़ेगी।

करियर
यह समय करियर और नौकरी में बदलावों का है। आप मानसिक चिंता के शिकार होंगे। आपको अति आत्म विश्वास से बचने की खास जरूरत है। प्रयासों में असफलता से आप निराशा का अनुभव कर सकते हैं। काम का बोझ बढ़ने से नौकरी में भी आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इस दौरान बिजनेस के मामलों में भी जोखिम से बचें, समय इसके अनुकूल नहीं है। आपके विरोधी और दुश्मन किसी भी तरह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए पेशेवर और व्यकितगत मामलों में हमेशा सावधानी बरतें। हालांकि, साल के उत्तरार्द्ध में परिस्थितियां बदलेंगी। आप अपने हॉबी को ही करियर बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ा सकते हैं। यदि आप संगीत में रूचि रखते हैं तो इस दौरान कुछ नया और खास करने की संभावनाएं हो सकती हैं।
 
स्वास्‍थ्‍य  
स्वास्‍थ्‍य के लिहाज से साल 2010 की पहली तिमाही आपके लिए उतना अच्छा नहीं है। मानसिक और शारीरिक स्वास्‍थ्‍य  के लिहाज से यह समय आपके अनुकूल नहीं है। इस साल भर स्वास्‍थ्‍य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। खासकर उम्रदराज लोगों के लिए यह समय काफी मुश्किलों वाला हो सकता है। परिवार के लोगों का स्वास्‍थ्‍य भी आपको चिंता में डाल सकता है, इसका ध्यान रखें। यात्राओं से दूर रहने की कोशिश करें, दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
 
प्यार एवं रिश्ते
नए साल की शुरुआत में जीवन साथी या प्रेमिका के साथ संबंधों में कुछ तनाव हो सकता है। यात्राएं लाभप्रद नहीं होंगी और इनसे घाटा ही होगा। साथ ही, जीवनसाथी का स्वास्‍थ्‍य भी इस दौरान आपको कुछ परेशान कर सकता है। आपको प्यागर में निराशा मिल सकती है और पारिवारिक जीवन में भी अशांति का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन साल की तीसरी तिमाही में स्थितियां आपके अनुकून होने लगेंगी। इस दौरान आप अच्छे काम करेंगे और विपरीत लिंग के लोग बड़ी संख्या  में आपकी ओर आकर्षित होंगे। इस दौरान आप और आपकी प्रेमिका हर तरह की खुशी का अनुभव करेंगे और किसी भी मुश्किल का सफलतापूर्वक सामना करने में कामयाब होंगे। पारिवारिक जीवन में भी शांति और सौहार्द्र बना रहेगा।
 
परिवार एवं मित्रता
साल 2010 के शुरुआती महीनों में आपके दुश्मन परिवार और मित्रों के आगे आपकी प्रतिष्ठा  को आघात पहुंचाने की हरसंभव कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से यथासंभव दूरी बनाए रखने की कोशिश करें। परिवार के लोगों के रवैये में भी बदलाव आ सकता है। दूसरे लोग आपकी कमजोरी को निशाना बनाकर आपको भावनातमक चोट पहुंचाने की कोशिश भी कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्या का स्वानस्य्ंच  भी आपको परेशान कर सकता है। कुछ समस्याएं बच्चों को लेकर भी हो सकती हैं। पारिवारिक संबंधों में जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें। परिवार में कोई नया सदस्य  भी आ सकता है। आपके मित्र और सहयोगी आपके प्रयासों में मददगार होंगे।

 

More from: Jyotish
4594

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020