Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मनोज बाजपेयी अभिनीत 'चटगांव' गांधीनगर फिल्म महोत्सव के लिए चुनी गई

manoj bajpae starring chittagong movie select for gandhinagar flim festival


29 अगस्त 2012

मुम्बई।  मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म 'चटगांव' को गुजरात के गांधीनगर में 30 अगस्त से दो सितम्बर तक चलने वाले गांधीनगर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए चुना गया है। फिल्म का प्रदर्शन महोत्सव की पहली रात पर किया जाएगा। नासा के पूर्व वैज्ञानिक बेदाब्रेटा पेन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1930 के दशक के ब्रिटिश इंडिया काल में घटी एक घटना पर आधारित है, जिसमें मुट्ठी भर अप्रशिक्षित लड़के और लड़कियां अपने स्कूल शिक्षक के नेतृत्व में ब्रिटिश को पहली सैन्य शिकस्त देते हैं।


फिल्म का निर्माण अनुराग कश्यप फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और बोहरा ब्रदर्स प्रोड्क्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हुआ है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राज कुमार यादव भी नजर आएंगे।


'चटगांव' 12 अक्टूबर को पूरे देश में प्रदर्शित होगी।


 

More from: samanya
32535

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020