Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मीन राशिफल 2020 - Meen Rashifal 2020 | Meen Rashi 2020

Meen Rashifal 2020मीन राशिफल 2020 के अनुसार इस राशि वाले जातकों के लिए ख़ुशियों और सौगातों से भरा होगा। आपका मन साल भर प्रफुल्लित रहेगा। 30 मार्च तक राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति आपके दशम भाव में मौजूद रहेंगें। इसके बाद आपके ग्यारहवें भाव में मकर राशि में गोचर करेंगें। 14 मई को वक्री होने के बाद पुनः दशम भाव में लौट जाएंगे। 13 सितंबर को मार्गी होने के बाद 20 नवंबर को 11वें भाव में प्रवेश करेंगे। वर्ष की शुरुआत में शनिदेव 24 जनवरी को आपके एकादश भाव में आ जाएंगे, जिसके द्वारा वो आपको लाभ के पथ पर ले जाएंगे। राहु महाराज मध्य सितंबर तक आपके चौथे भाव में स्थित रहेंगे और उसके बाद पुनः तृतीय भाव में प्रवेश कर जाएंगे। सितंबर के बाद पारिवारिक समस्याओं का समाधान हो जाएगा। साहस, पराक्रम और तेज में वृद्धि होगी। कठिन कार्य सरल होंगे लेकिन किसी भी कार्य में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा तभी मनोनुकूल उपलब्धियाँ हासिल हो सकेंगी। इस वर्ष यात्राओं कम होगी और ज्यादा ध्यान धन लाभ पर होगा। आवश्यकता अनुसार व्यापार या नौकरी के सिलसिले में यात्राओं का संयोग है। ये सभी यात्राओं फ़ायदेमंद साबित होगी। तबादले का योग है।

मीन राशिफल 2020 (Meen Rashifal 2020) के जातकों को मध्य सितंबर के बाद परिजनों के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने के आसार हैं। भांई बहनों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एक्टिंग, ड्रामा, फाइन आर्ट्स, क्रिएटिव वर्क, फोटोग्राफी, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, लॉ, सोशल सर्विस एवं सर्विस प्रोवाइडर क्षेत्रों में रुचि रखने वालों के लिए साल अच्छा रहेगा। तरक्की होने और मान प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं।

राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सलाहकार के तौर पर काम करने वालों को अच्छा रिजल्ट और प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। प्रियजनों, मि़त्रों, के साथ नए बदलाव की आहट है। उर्जा के साथ खुद को तैयार रखें। हर कार्य को बखूबी पूरा करेंगें जिससे सफलता की संभावना है। समाज के सम्मानित लोगों और परिवार के बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप कई महत्वपूर्ण दायित्वों को पूरा करेंगे। कार्य में व्यस्त होने के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान कम रहेगा फिर भी कुछ समय निकालना ही होगा। लंबे समय से अटकी पड़ी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी भी बेहतर मौके को हाथ से जाने न दें। आत्मविश्वास के साथ किया गया कार्य आपको बुलंदियों तक ले जाएगा।

मीन राशिफल 2020 के अनुसार करियर

मीन राशिफल 2020 इस राशि के जातकों के लिए साल की शुरुआत अच्छी होगी। कामों की सराहना होगी। जनवरी से 30 मार्च तक समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान लिए गए निर्णय आपको आगे ले जाएंगे। 30 जून तक का समय धन आगमन का होगा और आय बढ़ेगी। अपने सीनियर्स के करीब आएँगे। समय-समय पर आपको लाभ, सुविधा और पदोन्नति मिलेगी। भविष्यकथन 2020 के अनुसार व्यापार में सफल होने और आगे बढ़ने की संभावना है। भाग्य साथ देगा। व्यापार का विस्तार होगा। शेयर बाजार और सट्टा बाजार में भी बेहतर भविष्य है। व्यापार का विस्तार होने से अधिक लाभ कमाने की स्थिति में होंगे। 30 मार्च से 30 जून तक का समय उंचाईयों पर ले जाना वाला होगा। अपना व्यापार करने वालों को अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। विरोधियों से सावधान रहें, हालांकि वो आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगें। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार के प्रारंभ में लाभ कुछ कम हो सकता है पर वो धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ लेगा।

मीन राशिफल 2020 के अनुसार आर्थिक जीवन

मीन राशिफल 2020 के अनुसार मीन राशि के जातकों के लिए ये वर्ष आर्थिक तौर पर काफी फायदेमंद रहने वाला है। पूरी तैयारियाँ करें और भाग्यशाली अवधि का लाभ उठाए। 24 जनवरी को शनिदेव आपके ग्याहरवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे जिससे दीर्घा अवधि के लाभ की शुरुआत होगी। लंबे समय से फंसा हुआ धन मिलेगा। विदेशी व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। साल के मध्य में लाभ और बढ़ेगा। एक से ज्यादा माध्यमों से धन प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी को किराए पर देने से अच्छा लाभ मिलेगा। मांगलिक कार्यों पर भी धन खर्च होगा। मन लगाकर काम करेंगें और पूरा लाभ प्राप्त होगा। वाहन खरीदने या मकान बनाने का सपना पूरा हो सकता है। परिजनों की खुशियों के लिए पैसे खर्च होंगे। निवेश से लाभ होगा। 04 मई से 18 जून के बीच बेवजह के लेन देने से बचें। खर्चे में अधिकता आ सकती है। इस साल आप आर्थिक तौर पर मजबूत होंगें और अच्छे खासे पैसे कमाएंगें।

मीन राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा

इस राशि के जातकों यानि मीन राशि 2020 के जातकों के लिए उपलब्धियों भरा साल रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए यह साल शुरुआत से 30 मार्च और उसके बाद 30 जून से 20 नवंबर तक सुखद परिणाम दे सकता है। 30 मार्च से 30 जून तक का समय सामान्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहेगा। साल के मध्य में उच्च शिक्षा में प्रवेश मिलेगा। 14 मई से 13 सितंबर के बीच मिश्रित परिणाम मिलेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है जिस वजह से शिक्षा प्रभावित होगी। सिविल इंजीनियरिंग, कानून, सोशल साइंस, लॉ एवं अध्यात्म संबंधित विषयों के छात्रों के लिए साल उन्नति भरा होगा।

मीन राशिफल 2020 के अनुसार पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मध्य सितंबर तक चतुर्थ भाव में राहु की उपस्थिति रहेगी। जो आपको पूर्ण रुप से पारिवारिक सुख लेने से रोकेगी। अपने मकान की जगह किराए के मकान का सुख मिलेगा। मध्य सितंबर के बाद राहु का गोचर तीसरे स्थान पर होने से परिवार की खुशियां लौट आएंगी। मीन राशिफल 2020 के अनुसार बृहस्पति देव की दृष्टि मार्च के अंत तक आपके चतुर्थ भाव पर रहेगी जिससे विवाह अथवा शिशु होने का योग है। इस वजह से परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा और सब खुश रहेंगे। समाज में मान सम्मान मिलेगा। भाई-बहनों का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने और तीर्थयात्रा

पर जाने का संयोग है। आपके चतुर्थ भाव पर पांच ग्रहों का प्रभाव रहने की वजह से साल की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। परिवार में विरोधाभास हो सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। मई से अगस्त तक का समय बेहतर रहेगा। आरोप-प्रत्यारोप से बचें। संभल कर रहें। बड़प्पन न दिखाएं, प्रतिष्ठा बचाएं और परिवार को साथ लेकर चलें। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का भी संयोग है।

मीन राशिफल 2020 के अनुसार वैवाहिक जीवन

मीन राशिफल 2020 में इस राशि के कुछ कुंवारे जातक इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं जो लोग पहले से शादीशुदा हैं उनके लिए वर्ष 2020 बहुत ही खुशनुमा रह सकता है। अब तक जो अनुभव आपको वैवाहिक जीवन में नहीं हुए हैं वो इस साल आपको हो सकते हैं। आपका जीवनसाथी इस साल आपके इतना करीब होगा कि आपको दुनिया में और किसी की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने जीवनसाथी को अच्छा महसूस कराने के लिए आपको भी उन्हें पूरा समय देना चाहिए। अपनी प्रोफेशनल लाइफ को अपनी निजी ज़िंदगी में ना ही लाएं तो अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपके संगी की तबीयत में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है इसलिए उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मीन राशिफल 2020 के अनुसार प्रेम जीवन

मीन राशिफल 2020 में वर्ष की शुरुआत प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है। प्रेम गति पकड़ेगा लेकिन पूरा साल प्रेम के लिए चुनौतीपूर्ण बितेगा। काम में व्यस्त रहने के कारण साथी को कम समय दे पाएंगे। सामंजस्य बना रहे, इसका ख्याल रखना होगा। वर्ष के प्रारंभ में 24 जनवरी को शनिदेव आपके 11वें भाव में आकर पंचम भाव की दृष्टि देंगे और वहीं से प्रेम संबंधों के लिए मुश्किल दौर शुरु हो जाएगा। बहुत संभलकर चलना होगा। काम के बीच समय निकालकर साथी को देना होगा। जीवन में नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है।

मीन राशिफल 2020 के अनुसार स्वास्थ्य

मीन राशि 2020 के जातकों के लिए यह वर्ष में स्वास्थ्य संबंधित मिश्रित परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। गंभीर बीमारी की संभावना नहीं है। मानसिक तौर पर मजबूत रहेंगे फिर भी स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरुरी है। पहले से चली आ रही बीमारी ठीक होगी। पहले से कोई बीमारी नहीं है तब तो आपका साल और अच्छा बीतेगा। मौसम में बदलाव के कारण छोटे-मोटे रोग हो सकते हैं। उपचार के बाद बीमारियां गायब हो जाएंगी। शाकाहारी भोजन करना सही रहेगा। योगाभ्यास और ध्यान करें। सुबह की सैर और आराम पर ध्यान दें। आत्मबल में थोड़ी कमी आ सकती है। मीन राशिफल 2020 आपको सलाह देता है की महामृत्युंजय मंत्र का जाप या श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करन से आत्मबल में वृद्धि होगी और आप हर काम उर्जा और उत्साह के साथ संपन्न करेंगें।

मीन राशिफल 2020 के अनुसार प्रभावी उपाय

  • पीपल और केले के पेड़ लगाएं और गुरुवार के दिन इन पेड़ों को जल चढ़ाएं।
  • गुरुवार का व्रत रखें।
  • प्रतिदिन केसर का तिलक लगाए।
  • व्रत के दौरान केले न खाएं।
  • ब्राह्मणों को भोजन कराएं व दक्षिणा दें।
  • झूठा वादा न करें।
  • भूरे रंग की गाय को गुड़ और आटा खिलाएं।
  • धार्मिक स्थल पर सेवा और दान करें।

नववर्ष 2020 आपके लिए मंगलकारी हो।

More from: Jyotish
36906

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020