Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मेष राशि भविष्‍यफल 2011

mesha rashifal 2011 predictions

मेष राशि के जातक निर्भय नेता होते हैं। वे अपने मातहतों के बहुत चिंता करते हैं। यह उनके जिम्मेदारी भरे रवैये को प्रदर्शित करता है। हालांकि, अधिकतर मामलों में वे अपने मातहतों का इस्तेमाल अपने निजी हितों को साधने के लिये नहीं करते, लेकिन कभी-कभी वे ऐसा कर भी सकते हैं। क्योंकि मेष राशि वालों में नेतृत्व की क्षमता बहुत अधिक होती है इसलिये उन्हें किसी के पीछे चलना पसंद नहीं। वे चाहते हैं कि चीज़ें हमेशा आपके नियंत्रण में ही रहें। कई बार वे किसी के दिशा निर्देशों का पालन करने से इंकार कर सकते हैं, हालांकि इसके लिये उनके पास कोई ठोस कारण भी नहीं होता। कई बार वे सोच अपने दायरे से बाहर ही नहीं निकल पाती। उन्हें अपने बारे में सोचना बेहद पसंद है, फिर चाहे वो सकारात्मक हो या फिर नकारात्मक। मेष राशि वालों में आत्मविश्वास बहुत अधिक होता है। लेकिन कई बार उनकी सोच आत्मकेंद्रित हो जाती है। उनके लिये स्वयं के निजी हितों की पूर्ति और शारीरिक सुखों को साधना प्राथमिकता बन जाता है। उनके भीतर अत्याधिक ऊर्जा का संचार होती है, लेकिन कई बार यह उन्हें उत्तेजित और परेशान भी कर सकती है। कई बार वे व्यर्थ की बहस में उलझ जाते हैं। उन्हें अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। स्वयं का अपमान महसूस करने पर वे किसी से लंबे समय तक नाराज रहते हैं।

यह साल 2011 लोगों के साथ आपके रिश्तों के लि‍हाज से बेहद महत्वपूर्ण है। प्यार और कामकाज के मामले में कामयाबी के लिये आपको लोगों की सहायता लेनी पड़ेगी। घमंडी बनने से बचें, क्योंकि सच्चेप दोस्तों पर निर्भर रहकर ही आपको लाभ के मौके मिलेंगे और आपको कुछ खोना भी नहीं पड़ेगा।

 
 
नौकरी, करियर और बिजनेस
 
इस साल व्यवसायिक दृष्टि से दो बि‍ल्कुल भिन्न प्रवृतियां नजर आ रही हैं। व्या‍पार में पिछले साल शुरू हुयी गतिविधियों में प्रगति होगी। मेष र‍ाशि वालों को अपने सोच का दायरा विस्तृत करने की जरूरत होगी। नये मौके आपको भविष्य में कामयाबी की नयी ऊचाईयां दे सकते हैं। साल का अंत आते-आते आपकी परेश‍ानियों का अंत हो सकता है। लेकिन, इसके लिये आपको उन मौकों को पहचानने के लिये तैयार रहना होगा, जो आपके पास आयें। व्यवसायिक साझीदार के साथ पिछले साल शुरू हुआ झगड़ा इस साल अपने चरम पर पहुंच सकता है। आर्थिक दावों में आर्थिक नुकसान की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। व्यापारियों के लिये यह साल कुछ अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। आपको अपने क्षेत्र में पहचान मिल सकती है। नया ऑफिस खरीदना, पुराने ऑफिस का पुर्ननिर्माण, शहर या देश से बाहर नयी व्यापारिक गतिविधियां शुरू होने का भी संयोग है। साल 2010 में शुरू हुयी व्यापारिक गतिविधियां इस साल भी जारी रहेंगी। नौकरीपेशा व्‍‍यक्ति बॉस के साथ अपने संबंधों में तनाव के चलते नयी नौकरी की तलाशेंगे। या यह भी संभव है कि कंपनी में काफी व्यापक स्‍तर पर बदलाव हों, जिसके चलते आपको अपनी नौकरी बदलना अनिवार्य हो जाये। 
 
वाणिज्य और पैसा

सितारे बताते हैं कि वाणिज्य की दृष्टि से इस साल आपकी गाडी रफ्तार नहीं पकड़ पायेगी। साल के पहले छह महीने आपको काफी परेशान कर सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर कुछ अवांछनीय हालात पैदा हो सकते हैं, जो आपको मानसिक और शारीरिक तनाव देंगे। कुछ के लिये यह हालात परिवार से संबंधित हो सकते हैं और कुछ के लिये व्यापारिक। दोनों ही परिस्थितियों में आपको लोगों से बात करते समय अपने शब्दों पर बेहद ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही आपको अपने पैसों का भी ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसा करके आप स्वयं को होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं या हो सकता है कि आप उससे पूरी तरह से बच जायें। किसी को उधार न दें। साथ ही किसी की ज़मानत देने से भी बचें। ऐसा करना आपकी आर्थिक स्‍ि‍थति को बुरी तरह से बिगाड़ सकता है।

प्यार और परिवार

आपके निजी जीवन में इस साल काफी उथल-पुथल रहेगी, जिसे लेकर आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो, इस साल आपको अपने रिश्तों के बारे में विचार करते समय बीते अनुभवों को भी ध्यान में रखना होगा। उन लोगों पर अधिक निर्भर रहें जो पहले भी सच्चे और भरोसेमंद साबित हुये हैं। यह साल आपको प्यार और परिवार में आगे आने वाली संभावित परेशानियों के बारे में चेतावनी दे रहा है। साझेदारी की संपत्ति और मकान को लेकर विवाद होने की काफी संभावना है। साल की आखिरी तिमाही में  माता-पिता बच्चों को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं। युवा अपने माता-पिता के प्रति विरक्ति का रवैया अपना सकते हैं, वहीं छोटे बच्चे बेहद शरारती हो सकते हैं।

अकेले और अपनी पारिवारिक परेशानियों से ग्रस्त लोगों के जीवन में नया रोमांस शुरू हो सकता है। इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि यह रिश्ता शादी तक पहुंचे। उम्रदराज माता-पिता की बीमारी आपको चिंता में डाल सकती है। उनके साथ रहकर उनकी मदद करने का प्रयास करें। समझदारी पूर्वक उनकी मदद करना बेहद जरूरी है। आपके इन प्रयासों के लिये आपको बाद में पुरस्कृत भी किया जा सकता है।

स्वास्‍थ्‍य  

यह साल पहले से ही आपको संभावित स्‍वास्‍थ्‍य की समस्याओं के बारे में इंगित कर रहा है, इसलिये आपको अपने शरीर का ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपनी शारीरिक क्षमताओं की परीक्षा न लें, ऐसा करना आपके लिये नुकसानदायक हो सकता है। साल की आखिरी तिमाही में आपको इन सब बातों का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है।

शुभ अंक - 9, 8 और 6
शुभ रंग - नीला, नीला-हरा
शुभ दिन- शुक्रवार, मंगलवार और शनिवार
शुभ रत्न- मूंगा

More from: Jyotish
17028

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020