Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मीका ने विजेता संग प्रस्तुति दी

mika-singh-singer-21042014
21 अप्रैल 2014
नई दिल्ली|
गायक मीका सिंह अपने दमदार गानों और लाइव प्रस्तुति के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने यहां आइडिया रॉक्स इंडिया के छठे संस्करण के फाइनल में नई प्रतिभा के साथ मंच पर आने से कोई आपत्ति नहीं थी। 'सुबह होने ना दे' गीत के गायक मीका ने यहां रविवार को आयोजित 'आइडिया रॉक्स इंडिया' में सर्वप्रथम प्रतियोगिता जीतने पर आशीष डेनियल सिंह को बधाई दी और उनके साथ प्रस्तुति दी। मीका कार्यक्रम के विशेष परफॉरमर और निर्णायकमंडल का भी हिस्सा थे।

आशीष को राजधानी से हजारों की तादाद में आई प्रविष्ठियों और कठोर ऑडिशन प्रक्रिया के बाद विजेता के रूप में चुना गया। संगीतकारों के एक पैनल ने शीर्ष पांच लोगों को चुना। वे बाद में मीका द्वारा परखे गए।

मीका ने एक बयान में कहा, "मैं आशीष डेनियल सिंह को 'आइडिया रॉक्स इंडिया-सीजन 6 टैलेंट हंट' जीतने की बधाई देता हूं। मुझे उनमें बहुत क्षमता दिखती है और मुझे यकीन है कि दिल्ली का आइडिया रॉक्स इंडिया मंच उन्हें जिंदगी में संगीत का सफर आगे बढ़ाने में मदद करेगा।"

'आइडिया रॉक्स इंडिया-संस्करण 6' गायक मीका, सुनिधि चौहान, कार्तिक और एंड्रियाह की मौजूदगी वाली 17-शहरों की संगीत-प्रतिभा खोज है।
More from: samanya
36712

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020