Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आर्टिस्ट ऑफ द ईयर माइली को

miley-cyrus-hollywood-11122013
11 दिसम्बर 2013
लॉस एंजेलिस|
पॉप गायिका माइली साइरस ने लेडी गागा, केटी पेरी और जस्टिन टिंबरलेक को पीछे छोड़ 'आर्टिस्ट ऑफ द ईयर' पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, एमटीवी के 'आर्टिस्ट ऑफ द ईयर' की घोषणा मंगलवार को हुई।

एमटीवी के एक बयान में नतीजे की घोषणा करते हुए कहा गया, "इस साल के एमटीवी बेस्ट आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का खिताब पाने वालीं वह तीसरी कलाकार हैं। पूर्व में यह पुरस्कार पाने वालों में केटी पेरी (2012) और वन डायरेक्शन (2011) शामिल हैं।"

21 वर्षीया साइरस को डिजनी टेलीविजन की कार्यक्रम श्रृंखला 'हाना मोंटाना' से प्रसिद्धि मिली।

एमटीवी वर्ष 2013 के शीर्ष 10 कलाकार हैं :

1. माइली साइरस

2. मैकलेमोर एवं रयान लेविस

3. जस्टिन टिंबरलेक

4. कान्ये वेस्ट

5. वन डायरेक्शन

6. केटी पेरी

7. ड्रेक

8. ब्रूनो मार्स

9. लॉर्डे

10. लेडी गागा
More from: samanya
35805

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020