27 अक्टूबर 2011
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने परिवार के साथ दीवाली का त्योहार मनाया। इसके लिए बुधवार को ही धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ रांची पहुंचे।
बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर पहुंचने पर धोनी के प्रशंसकों ने उनका और उनकी पत्नी साक्षी का स्वागत किया। धोनी के घर पर भी दिवाली की जम कर धूम दिखी। उनका घर दुलहन की तरह सजा हुआ था। धोनी के लिए अपनी पत्नी साक्षी के साथ ये पहली दिवाली है।
धोनी के लिए इस बार की दिवाली और भी ज्यादा खास थी। दिवाली से ठीक एक दिन पहले ही धोनी की टीम ने देश को दिवाली का तोहफा दिया है। टीम ने इंग्लैंड को पांच मैचों की वनडे सीरीज में 5-0 से मात दी है। इसलिए इस बार धोनी की दिवाली में उनकी जीत का जश्न भी शामिल था। धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी तथा माता-पिता के साथ जमकर दिवाली मनाई। मैदान पर बल्ले से आतिशबाजी करने वाले धोनी ने अपने घर पर भी पटाखों से आतिशबाजी की।
दिवाली के मौके पर धोनी को बधाई देने के लिए उनके घर के बाहर भी प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटी थी। धोनी ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। उन्होंने भी अपने घर के छत पर जाकर जम कर पटाखे छोड़ें।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।