Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इंकार में सपना साकार हुआ : सुधीर मिश्रा

my dream come true in inkaar syas sudhir mishra


 24 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा का कहना है कि उनकी नयी फिल्म 'इंकार' का आइडिया जब उनके दिमाग में आया था तभी से प्रमुख भूमिकाओं के लिए उनके जहन में चित्रांग्दा और अर्जुन रामपाल थे। यह एक सपना था जो साकार हुआ। सुधीर मिश्रा ने एक मुलाकात में कहा 'अर्जुन ऐसा इंसान नहीं दिखता जो किसी को तंग करेगा और चित्रांग्दा ऐसी महिला नहीं लगती जिसके पास और विकल्प न हों। मैंने किसी और के बारे में सोचा ही नहीं और खुशकिस्मती से कभी-कभी सपने सच भी हो जाते हैं।'


सुधीर ने कहा कि उन्होंने यह फिल्म युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई है जिन्हें ऑफिस में बदलते परिवेश में काम करना सीखना होता है।


उन्होंने कहा कि युवाओं को यह फिल्म देखकर मालूम चलेगा कि महिलाओं और महिला बॉस से कैसे निबटा जाए। 'इंकार' में ऑफिस में होने वाले यौन शोषण को दर्शाया गया है। इसमें अर्जुन एक विज्ञापन कंपनी के सीईओ और चित्रांग्दा कॉपी राइटर बनी हैं। फिल्म 18 जनवरी को रिलीज होगी।


 

More from: samanya
34172

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020