Interview RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नेहा धूपिया ने किया खेल मैदान का शिलान्यास

neha-dhupia-bollywood-11032014
10 मार्च 2014
लखनऊ|
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने प्रक्टर एंड गैम्बल (पीएंडजी) के शिक्षा अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को कानपुर के बाहरी इलाके के एक स्कूल के अहाते में खेल मैदान का शिलान्यास किया। कानपुर के बिठूर इलाके में स्थित फूल सिंह मेमोरियल स्कूल पहुंची नेहा धूपिया ने खेल का मैदान का शिलान्यास करने के बाद बच्चों के साथ वॉलीबॉल मैच खेला और बाद में उन्हें अच्छे खिलाड़ी बनने के गुर बताए।

इस खेल मैदान का निर्माण पीएंडजी द्वारा किया जाएगा। पीएंडजी अपने शिक्षा अभियान के जरिए पिछले 10 वर्षो से देशभर में स्कूलों की मदद कर रही है। कंपनी ने अब तक विभिन्न माध्यमों से करीब 225 स्कूलों की मदद की।

कंपनी ने स्कूलों में क्लासरूम का निर्माण, पीने के पानी की सुविधा, खेल मैदान सहित अन्य ढांचागत सहायता कर रही है।
More from: Interview
36464

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020