Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नेहा डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू की ट्विटर एंबेसडर

neha-dhupia-bollywood-25032014
25 मार्च 2014
नई दिल्ली|
अभिनेत्री नेहा धूपिया को यहां बुधवार से आयोजित होने वाले विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक (डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू) ऑटम-विंटर के लाइव ट्वीट के लिए लिया गया है। यह दूसरी बार है जब नेहा को इसमें लिया गया है।

पांच दिवसीय फैशन आयोजन के दौरान पूर्व मिस इंडिया नेहा एक्शन दृश्यों, तस्वीरों, रैंप समीक्षाओं और अन्य चीजों का हिस्सा होंगी।

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, "मैं एक सच्ची फैशन प्रेमी होने के चलते एक बार फिर विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक में शामिल होने और उसके बारे में ट्वीट करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मैं अपने पसंदीदा डिजाइनरों के शो में शामिल होंगी और डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू में फैशन के बीच समय बिताने का इंतजार है।"

राजधानी के प्रगति मैदान में होने वाले फैशन उत्सव की शुरुआत तरुण तहिलियानी के वस्त्र संग्रह से होनी है, इसके अलावा 118 अन्य फैशन डिजाइनर रैंप और प्रदर्शनी के जरिए अपने वस्त्र संग्रह पेश करेंगे।
More from: samanya
36551

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020