Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लॉसन पर कोकीन लेने का आरोप

nigella-lawson-hollywood-14122013
14 दिसंबर 2013
लंदन|
अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी खानसामा निजेला लॉसन पर उनकी पूर्व सहायक एलिसाबेता ग्रिलो ने कोकीन लेने का आरोप लगाया है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, आरोप यहां आइजलवर्थ क्राउन कोर्ट में लॉसन(53) और उनकी बहन फ्रांसिस्का (35) के खिलाफ चल रहे धोखाधड़ी के मुकदमे में 41 वर्षीया पूर्व सहायक ने लगाए। दोनों पर कंपनी के क्रेडिट कार्डो से करीब 685,000 पाउंड खर्च करने का आरोप है।

ग्रिलो ने कहा कि पहले उसने देखा की 'निजेला किचन' मेजबान ने जॉन डायमंड से विवाह के दौरान नशीली दवा का प्रयोग किया। जॉन का वर्ष 2001 में निधन हो गया।

ग्रिलो ने कहा, "मैं सफाई कर रही थी। मैंने देखा कि शौचालय में सबसे ऊपर एक छोटा से पैकेट है। यह थोड़ा अजीब सा लफीफा था। मैंने सफेद पाउडर देखा।"

उन्होंने दावा किया लॉसन ने अपने बच्चों कोसिमा और ब्रुनो के सामने भांग मिश्रित धूम्रपान भी किया था।

पूर्व सहायक ने कहा, "उन्होंने कहा कि वह उनके साथ भांग मिश्रित धूम्रपान करती है। वह सो नहीं सकी इसलिए नीचे गई और धूम्रपान किया।"
More from: samanya
35836

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020