Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सुरैया सबसे खूबसूरत बॉलीवुड सुंदरी

not-madhubala-suraiya-most-beautiful
22 फरवरी 2013

नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति पर आधारित पोशाक बनाने वाले ब्रांड 'सेवन ईस्ट' द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में दिवंगत गायिका और अभिनेत्री सुरैया को स्थायी सौंदर्य वाली बॉलीवुड सुंदरी की श्रेणी में सबसे ज्यादा वोट दिया गया। यह सर्वेक्षण बॉलीवुड के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) के साथ मिल कर कराया गया था जिसकी शुरुआत छह महीने पहले हुई थी।

सेवन ईस्ट ने ग्राहकों से अपने स्टोर में लगाई गई 100 अभिनेत्रियों की तस्वीरों के संग्रह में से सबसे पसंदीदा अभिनेत्री को चुनने को कहा। उन्हें इनमें से शीर्ष सात का चुनाव करने को कहा गया जिसमें 6,000 ग्राहकों ने हिस्सा लिया।

गिरते हुए क्रम में अभिनेत्रियों के नाम इस प्रकार हैं।

1. सुरैया 

2. मुमताज

3. वहीदा रहमान

4. मधुबाला

5. मीना कुमारी

6. शर्मिला टैगोर

7. हेमा मालिनी
More from: samanya
34608

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020