Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हमें ओम पुरी की तलाश है : पुलिस

om-puri-bollywood-27082013
27 अगस्त 2013
मुंबई|
अभिनेता ओम पुरी की तलाश कर रही पुलिस ने मंगलवार को कहा कि पुरी पहुंच से बाहर हैं। पुलिस उनकी पत्नी द्वारा घरेलु हिंसा की शिकायत के सिलसिले में पुरी को तलाश रही है। ओम पुरी की पत्नी नंदिता ने 23 अगस्त को उनके खिलाफ वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

वर्सोवा पुलिस थाने के पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमने नंदिता पुरी को पुलिस थाने से कूपर हॉस्पिटल भेजा था। उन्होंने अपनी मेडिकल र्पिोट भी जमा कराई है।"

अधिकारी ने बताया, "नंदिता पुरी ने अपने बयान में कहा है कि उनके पति ने उन्हें छड़ी से पीटा। शिकायत दर्ज होने के बाद से ही हम ओम पुरी को तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है, न ही उनके बारे में कोई सुराग मिला है।"

पुरी दंपति के वैवाहिक रिश्ते में खटास तब आई जब 2009 में नंदिता द्वारा अपने पति के जीवन पर लिखी किताब 'अनलाइकली हीरो : द स्टोरी ऑफ ओम पुरी' जारी हुई। नंदिता ने किताब में अपने दाम्पत्य की बेहद निजी बातें भी साझा की हैं।

किताब द्वारा हुए निजी जीवन के खुलासे ने 62 वर्षीय ओम पुरी को चिंतित और परेशान कर दिया था। 

ओम पुरी 'आक्रोश' और 'अर्धसत्य' जैसी उम्दा फिल्मों में अभिनय के लिए जाने जाते हैं। 
More from: Khabar
35034

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020