Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इंटरनेट पर अन्ना विरोधी भी सामने आए

in the against of social worker anna hazare

23 अगस्त 2011

नई दिल्ली । सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को सोशल नेटवर्किं ग की दुनिया में खूब समर्थन मिल रहा है लेकिन अब कुछ ऐसे समूह भी उभर रहे हैं जो उनके अनशन से इत्तेफाक नहीं रखते और उनके विरोधी हैं।

हाल ही में सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक पर 'आई हेट अन्ना हजारे' नाम से एक समूह उभरा है। इस समूह से 2,301 लोग जुड़े हुए हैं।

इस समूह से जुड़े विजयन कलिल ने लिखा है, "जन लोकपाल विधेयक भ्रष्टाचार से लड़ने के नाम पर एक सर्वाधिकारवादी राक्षस होगा। इसे कभी पारित नहीं होना चाहिए।"

इन विचारों से सहमत समीर शर्मा का कहना है, "जन लोकपाल विधेयक सर्वोच्च शक्ति जैसा कुछ बनाने की मांग है, जिसके सामने कोई प्रश्न न कर सके। जो अपने आप में लोकतंत्र के विचार के खिलाफ है।"

अन्ना भ्रष्टाचार विरोधी प्रभावी लोकपाल की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। मंगलवार को उनके अनशन का आठवां दिन है। वह और उनकी टीम शुक्रवार से ही रामलीला मैदान में आंदोलन कर रहे हैं और देशभर के लाखों लोगों से उन्हें समर्थन प्राप्त हो रहा है।

अन्ना द्वारा अपनी बात स्वीकार कराए जाने के लिए अपनाए गए तरीके पर राजीव शुक्ला ने ऑरकुट पर कहा, "मैं अन्ना का समर्थन नहीं करता. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं भ्रष्टाचार का समर्थक हूं। मैं अन्ना के सरकार को ब्लैकमेल करने के तरीके से सहमत नहीं हूं।"

उन्होंने कहा, "हम लोकतंत्र में हैं और आपको भलाई के लिए संसदीय प्रक्रियाओं का सम्मान करना चाहिए। हम सभी भ्रष्टाचार का अंत चाहते हैं।"

रश्मी शर्मा ने लिखा, "मैं रामलीला मैदान में थी और मैंने कम से कम 20 लोगों से पूछा कि सरकारी लोकपाल विधेयक और जन लोकपाल विधेयक में क्या फर्क है। मुझे एक ही जवाब मिला, 'हम अन्ना का समर्थन करते हैं, हम भ्रष्टाचार नहीं चाहते।"'

उन्होंने कहा, "यदि आप नहीं जानते कि आप जिसके लिए बात कर रहे हैं वह क्या है, तो क्या यह अंधा विश्वास नहीं है।"

More from: SocialMedia
24048

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020