Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पाकिस्तानी बैंड 'स्ट्रिंग्स' की बॉलीवुड में वापसी

pakistani band strings come back in bollywood

30 जनवरी 2013

नई दिल्ली। बॉलीवुड की आने वाली फिल्म 'जॉन डे' के गीत लोकप्रिय पाकिस्तानी संगीत बैंड 'स्ट्रिंग्स' रिकार्ड करेगा। 'स्ट्रिंग्स' अपने 'दूर' और 'धानी' जैसे बेहतरीन गानों के लिए जाना जाता है। 'स्ट्रिंग्स' ने इससे पहले भी 'जिंदा' और 'शूट आउट एट लोखंडवाला' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में संगीत दिया है। दो सदस्यों वाले इस संगीत बैंड में मुख्य गायक फैजल कपाड़िया और संगीतकार-गिटारिस्ट बिलाल मकसूद हैं।


एक बयान के मुताबिक 'स्ट्रिंग्स' का बनाया गीत फिल्म 'जॉन डे' का मुख्य गाना होगा। नसीरुद्दीन शाह और रणदीप हुड्डा फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे।


फिल्म के निर्माता अंजुम रिजवी और के. आसिफ हैं। अहिशॉर सोलोमन फिल्म 'डेविड' से निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों में एलिना कजान, शेरनाज पटेल, शरत सक्सेना और विपिन शर्मा है।

 

More from: samanya
34448

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020