Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

परिवार के साथ क्रिसमस मनाएंगी पेरिस जैक्सन

paris-jackson-hollywood-23122013
23 दिसम्बर 2013
लास एंजेलिस|
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस जैक्सन हवाई में परिवार के साथ क्रिसमस मनाएंगी। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक पेरिस 21 दिसंबर को उटा आवासीय स्कूल से हवाई के लिए निकल चुकी हैं।

जून महीने में आत्महत्या की कोशिश करने के बाद पहली बार वह उटा से बाहर निकल रही हैं। उन्हें जुलाई में उटा आवासीय स्कूल में भर्ती कराया गया था।

हवाई में वह भाई प्रिंस और ब्लैंकेट के साथ छुट्टियां मनाएंगी।

एक सूत्र ने बताया, "पेरिस का परिवार नहीं चाहता कि वह अपनी सर्दियों की सारी छुट्टी घर में बिताएं, क्योंकि वे उन्हें यहां सहज महसूस करने देना नहीं चाहते। परिवार को लगता है कि वह यहां सहज महसूस करने पर घर में रहना चाहेंगी।"

छुट्टियों के बाद उटा जाने से पहले वह कालाबसास स्थित दादी के घर में भी कुछ समय रहेंगी।
More from: samanya
35896

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020