Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

तेज रफ्तार के कारण गई पॉल वाकर की जान

paul-walker-hollywood-26032014
26 मार्च 2014
लास एंजेलिस|
हॉलीवुड अभिनेता पॉल वाकर की पिछले साल नवंबर में कार दुर्घटना में मौत गाड़ी के तेज रफ्तार और इसके टायर पुराने होने के कारण हुई। जांचकर्ताओं ने इसका खुलासा किया है कि कार उस वक्त करीब 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थी। 'लास एंजेलिस टाइम्स' के मुताबिक, कार की रफ्तार के बारे में यह जानकारी कार निर्माता की मदद से कार के कंप्यूटर से मिले वीडियो एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा से एकत्र की गई है।

जांचकर्ताओं के अनुसार, 30 नवंबर, 2013 को पॉल के मित्र रॉगर रोड्स सांता क्लारिटा बिजनेस पार्क की घुमावदार सड़क पर कार चला रहे थे, जब यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जांचकर्ताओं के मुताबिक, कार दुर्घटना का एक अन्य कारण इसके पहियों का पुराना हो जाना भी था।
More from: samanya
36563

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020