Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रणवीर, अर्जुन पक्के दोस्त : प्रियंका

priyanka-chopra-bollywood-04022014
4 फरवरी 2014
मुंबई|
आनेवाली फिल्म 'गुंडे' में अभिनेता रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि रणवीर और अर्जुन फिल्म में ही नहीं असल में भी पक्के दोस्त हैं। रणवीर और अर्जुन ने फिल्म में दो दोस्तों की भूमिका निभाई है। निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म 'गुंडे' 14 फरवरी को प्रदर्शित हो रही है।

प्रियंका ने टीवी रिएलिटी कार्यक्रम 'डांस इंडिया डांस' में कहा, "उनकी दोस्ती कमाल की है। मैंने दो हीरो वाली कई फिल्मों में काम किया है, आप आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि दो लोग सचमुच अच्छे दोस्त हैं या सिर्फ अभिनय ही कर रहे हैं।"

प्रियंका ने कहा, "लेकिन ये दोनों पक्के दोस्त हैं, यह देखकर अच्छा लगता है। दो हीरो वाली फिल्म होने के बावजूद अली के लिए भी यह फिल्म बनाना आसान रहा होगा।" कार्यक्रम में प्रियंका के साथ रणवीर और अर्जुन भी मौजूद थे।

हालांकि प्रियंका ने यह भी कहा कि वास्तविक जिंदगी में दोनों अभिनेता एक-दूसरे से बिल्कुल उलट स्वभाव के हैं।

उन्होंने कहा, "दोनों स्वभाव से बिल्कुल अलग हैं। फिल्म में उनका जो किरदार है, दोनों असल जिंदगी में उससे बिल्कुल उलट हैं।"
More from: Khabar
36204

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020