Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'गर्ल अप' का प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित हूं : प्रियंका

priyanka-chopra-bollywood-07112013
7 नवंबर 2013
मुंबई|
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वार्षिक ग्लोबल लीडरशिप डिनर में संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन के 'गर्ल अप' अभियान का प्रतिनिधित्व करने पर खुशी जताई है और साथ ही आभार भी प्रकट किया है। उन्होंने ट्विटर के जरिए इस कार्यक्रम के रात्रिभोज का जिक्र किया जिसमें राजनायिक, व्यवसायी, सरकार, परोपकारी, मीडिया, चर्चित हस्ती और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

प्रियंका ने गुरुवार को लिखा, "संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल लीडरशिप डिनर में 'गर्ल अप' का प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। कई प्रेरक लोगों से मिली जिन्होंने कई तरह के बदलाव लाए हैं।"

प्रियंका इस अभियान की समर्थकों में से एक हैं। उनके अलावा फिल्मकार निजेल बार्कर और तीन बार ओलंपिक पदक जीत चुकीं रेबेका सोनी भी इस अभियान का हिस्सा हैं।

इसके जरिए अमेरिकी लड़कियों को संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रमों के लिए जागरूकता लाने और धन इकट्ठा करने के अभियान को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है और इसके अंतर्गत सुविधाहीन लड़कियों की मदद की जाती है।

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका संयुक्त राष्ट्र के मिलेनियम ग्लोबल कैम्पेन की सद्भावना दूत हैं।
More from: samanya
35534

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020