Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

क्या शाहरुख खान की पिछलग्गू है प्रियंका?

priyanka-following-srk-07201110
10 जुलाई 2011
 
मुंबई। ‘डॉन 2’ की शूटिंग भले ही खत्म हो गई हो लेकिन शाहरुख खान और फिल्म की हीरोइन प्रियंका चोपड़ा की दोस्ती कुछ ज्यादा ही परवान चढ़ती नज़र आ रही है। दोनों ही सितारों को कई मौको पर साथ-साथ देखा गया है। लोगों का मानना है कि ये फिल्म के प्रमोशन की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। लेकिन अंदर की खबर रखने वाले एक सूत्र ने खुलासा किया कि प्रियंका शाहरुख कैंप से नजदीकी दिखाने के लिए ऐसा कर रही है। क्योंकि प्रियंका और बॉलीवुड के बाकी सुपर स्टारों के बीच रिश्ते ठंडे ही है।

फिलहाल बॉलीवुड की सबसे हॉट प्रापर्टी सलमान खान से प्रियंका ने रिश्ते उस वक्त बिगाड़ लिए थे जब उन्होने ‘मैं और मिसेज खन्ना’ में काम करने से मना कर दिया था। तब से ही सलमान खफा-खफा से हैं।

शाहरुख के साथ करीबी के चलते प्रियंका की आमिर कैंप में एंट्री की उम्मीद भी ना के बराबर है। आमिर वैसे भी अपनी फिल्मों में खुद के अलावा किसी बड़े स्टार को रखना पसंद नहीं करते।

अक्षय कुमार के साथ काम करना भी प्रियंका के लिए मुश्किल है। और सैफ अली खान को करीना ने उस वक्त से हिदायत दे रखी है जब प्रियंका बिना बताए नवाब साहब की फिल्म के सेट पर पहुंच गई थी। कहा तो ये भी जा रहा है कि प्रियंका के साथ 'अंजाना अंजानी' जैसी गर्मजोशी रणबीर कपूर भी 'बर्फी' के सेट पर नहीं दिखा रहे।

वैसे प्रियंका चोपड़ा अपने आप में बड़ी स्टार है और उन्हें किसी के सहारे की ज़रुरत नहीं है। प्रियंका के पास इस वक्त कई बड़ी फिल्में है और वो काफी व्यस्त है। औऱ जहां तक बड़े सितारों की बात है तो अधिकतर बड़े स्टार अपनी फिल्मों में हीरोइनों का रोल नाचने गाने तक ही रखते हैं ऐसे में प्रियंका को कोई नुकसान भी नहीं दिखता।

प्रियंका की अपनी स्टार पावर है और खबर तो ये भी है कि शाहरुख ने भी प्रियंका चोपड़ा को अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'रा-वन' में एक रोमांटिक कैमियो ऑफर किया है। यह एक लंबा रोमांटिक सीक्वेंस है जिसमें एक हॉट आइटम नंबर भी शामिल हो सकता है। प्रियंका चोपड़ा किंग खान के साथ 'रा-वन' का हिस्सा बनने से बेहद खुश है और जल्द ही इस हिस्से की शूटिंग को राजी है। हालांकि कुछ लोग मान रहे हैं कि शाहरुख जो अपने कैमियो रोल के लिए मशहूर है 'रा-वन' का स्टार पावर बढ़ाने के लिए प्रियंका का इस्तेमाल कर रहे हैं।

More from: samanya
22652

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020