Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

देश से प्रेम है, तो वोट जरूर दें : माधवन

r-madhvan-bollywood-07042014
7 अप्रैल 2014
मुंबई|
अभिनेता आर. माधवन ने लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जिम्मेदार आम आदमी बनें और वोट जरूर करें। लोकसभा चुनाव के तहत देश में सोमवार से मतदान शुरू हो गए।

माधवन ने एक कार्यक्रम के दौरान यहां कहा, "देश के इतिहास में यह सबसे महत्वूर्ण चुनाव है। मैं चाहता हूं कि आप सब वोट जरूर दें।"

माधवन ने आगे कहा, "यह सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, जो एक आम आदमी होने के नाते आप निभा सकते हैं। मैं किसी राजनीतिक पार्टी का यहां समर्थन नहीं कर रहा हूं, मैं आम नागरिक होने की बात कर रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "यदि आप देश से प्यार करते हैं, तो वोट जरूर दें। मतदान वाले दिन घर पर बैठकर मजे न करें। अपनी आवाज पूरे देश और पूरी दुनिया को सुनाने की तैयारी करें।"

माधवन के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर कपूर और आमिर खान जैसे सिने कलाकारों ने भी लोगों से वोट देने की अपील की।
More from: samanya
36634

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020