Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'रेस 2' में अनिल का मजाकिया किरदार है : जैक्लिन

race 2 release on 25 jan

 21 दिसम्बर 2012

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैक्लिन फर्नाडीज के अनुसार फिल्म 'रेस 2' में अनिल कपूर की भूमिका घोर गम्भीरता के बीच हास्य के क्षण लेकर आती है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। जैक्लिन (27) कहा, "फिल्म में अनिल कपूर का मजाकिया किरदार हैं। बाकी किरदार धोखा, साजिश और कत्ल जैसी बातों में डूबे हुए हैं। एकमात्र अनिल का किरदार है जो 'रेस' की तरह ही 'रेस 2' में भी गम्भीरता के बीच हास्य से कुछ राहत देता है।"


अनिल ने फिल्म में स्वतंत्र जासूस का किरदार निभाया है।


जैक्लिन ने कहा, "मुझे भी हास्य भूमिकाएं पसंद हैं। आप दर्शकों को अपने अभिनय के माध्यम से हंसाने की कोशिश करते हैं। यह बड़ी बात है।"


अभिनेता जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और अमिषा पटेल की मुख्य भूमिकाओं वाली 'रेस 2' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।


 

More from: Entertainment
34141

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020