Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राखी भी लड़ेगी लोकसभा चुनाव

rakhi-sawant-bollywood-25032014
25 मार्च 2014
आगरा|
बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत ने यहां कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से लोकसभा का टिकट मिले अन्यथा वह निर्दलीय के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। वह हरी मिर्ची चुनाव चिह्न् के साथ अपनी पार्टी भी लांच कर सकती हैं। राखी एक नई शुरुआत के लिए सोमवार को जैन संत पुलक सागर से उनका आशीर्वाद लेने पहुंचीं और मीडिया को अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वह आगरा जैन संत के साथ एक गुपचुप बैठक करने पहुंचीं।

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने मुंबई उत्तर-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस नेता गुरुदास कामत के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। राखी एक नई पार्टी की घोषणा एक-दो दिन में कर सकती हैं।

राखी ने कहा कि उन्होंने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को समर्थन दिया और चाहती हैं कि वह प्रधानमंत्री बनें।

राखी ने पत्रकारों को बताया कि वह फिल्मों में अभिनय करती रहेंगी, लेकिन सिर्फ सार्थक भूमिकाएं निभाएंगी और आइटम गीत नहीं करेंगी। वह 'आइटम गर्ल' की उपाधि से उकता गई हैं और बदलाव चाहती हैं।
More from: Khabar
36550

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020