Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

Rashifal 2020: राशिफल 2020 | वार्षिक भविष्यफल 2020

हिन्दी लोक पर पेश है राशिफल 2020. इस वार्षिक फलादेश 2020 के ज़रिए आप अपने आर्थिक, व्यवसाय, नौकरी-पेशा, स्वास्थ्य, प्रेम, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन के बारे में विस्तार से जान सकते हैं। वैदिक ज्योतिष पर आधारित इस भविष्यफल में आने वाले समय को लेकर हर विषय के बारे में बताया गया है। यह राशिफल आपकी चंद्र राशि के आधार पर हमारे ज्योतिष विद्वान के द्वारा तैयार किया गया है। निश्चित ही इस भविष्यकथन को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को कारगर बनाने में सफल होंगे। यह राशिफल आपके लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।

भविष्यफल 2020 में आपको अपने ऐसे तमाम सवालों का जवाब मिलेगा जिसको जानने के लिए आप कब से बेक़रार है। जैसे - इस साल नौकरी में कब और कैसे अवसर मिलेंगे, आर्थिक स्थिति में किस तरह के बदलाव होंगे, क्या व्यापार में आमदनी बढ़ेगी या नहीं? क्या आपको धन लाभ होगा? क्या प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुनहरे पल आएंगे? आइए जानते हैं वर्ष 2020 में क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे...

Read Horoscope 2020 in English

मेष

राशिफल 2020वार्षिक राशिफल 2020 के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए यह वर्ष धन वृद्धि और संतान सुख के लिए उत्तम रहेगा तथा आप घर के शुभ कार्यो के सहभागी बनेंगे। आप किसी अच्छे धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं परंतु यह योजना आप कुछ संभावित समय के लिए स्थगित भी हो सकती है। जनवरी में शनि देव आपके कर्म स्थान पर भ्रमण करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप कार्य में तनाव की स्थिति आएगी और आप अपने कार्य स्थल पर परिवर्तन का विचार करेंगे। यह परिवर्तन आपके समक्ष उचित विकल्प के रूप में आएगा। इस परिवर्तन से आपको अपने परिवार से दूर होना पड़ सकता है जिसके कारण आपका मन व्यथित रहेगा। आपका रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। वहीं जो अविवाहित हैं उनका जीवन साथी से मिलन होगा।

मेष राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – मेष राशिफल 2020

वृषभ

राशिफल 2020राशिफल 2020 के अनुसार वर्ष के प्रारंभ में शनि की अष्टम स्थान की ढैया का प्रभाव रहेगा, परिणाम स्वरूप आपको विभिन्न क्षेत्रों में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। परंतु यह कुछ समय के लिए ही होगा, क्योंकि आपको बृहस्पति देव के कारण धन में वृद्धि, घर में उत्सव तथा कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। पुराने रुके हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे जिससे जोश और उत्साह के साथ आप धर्म कार्य में अपना योगदान देंगे। इस वर्ष संतान सुख की प्राप्ति और श्रेष्ठ व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ेगा। आपको लाभ की प्राप्ति होगी तथा गूढ़ और आध्यात्मिक विषयों के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ मनमुटाव हो सकता है। लेकिन साल के मध्य में रिश्ते सामान्य हो जाएंगे।

वृषभ राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – वृषभ राशिफल 2020

मिथुन

राशिफल 2020राशिफल 2020 के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। वर्ष के प्रारंभ में शनि सप्तम स्थान पर विराजमान रहेंगे। जनवरी में शनि देव के राशि परिवर्तन से आप ढैया से प्रभावित होंगे जिसके परिणामस्वरूप इस वर्ष आप यात्राएं कर सकते हैं। वहीं इस वर्ष पत्नी के गिरते स्वास्थ्य के कारण आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। कार्य स्थान पर आपका अपने सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। धन व्यय करने के बाद आपको कार्य में सफलता मिलेगी। किसी भी नए व्यवसाय का प्रारंभ ना करें और पुराने व्यवसाय को सुचारू रूप से चलाएं। संतान की पढ़ाई और स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

मिथुन राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – मिथुन राशिफल 2020

कर्क

राशिफल 2020राशिफल 2020 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए प्रारंभ में सुख देने वाला होगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं शत्रुओं को भी आप परास्त करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप नई संपत्ति को ख़रीदेंगे। इस वर्ष आपको प्रेम जीवन में सुख मिलेगा और रिश्ते में स्थिरता बनेगी। सेहत को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। स्वास्थ्य पर खर्च होने के योग बनते हैं। वर्ष के मध्य में आपको यात्रा के कारण कष्ट का अनुभव होगा। आपको अपने कार्य स्थान पर बाधा आएगी। आपका रुका हुआ धन वर्ष के मध्य में प्राप्त होने के योग बनते हैं। अविवाहित जातकों को जीवन साथी की प्राप्ति के योग बनेंगे। निर्णय लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार अवश्य करें। ग़लत निर्णय से समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – कर्क राशिफल 2020

सिंह

राशिफल 2020राशिफल 2020 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा तथा आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी और धन संचय करने में भी आप सफलता अर्जित करेंगे। विवाह में आ रही परेशानियां दूर होंगी। अविवाहित जातकों के विवाह के बहुत अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आपका मन प्रसन्न चित्त रहेगा तथा व्यवसाय और नौकरी में सफलता मिलेगी। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह साल निर्णायक होगा। अगर आप बैंक से ऋण लेने के लिए प्रयत्नशील हैं तो इस वर्ष आपको आसानी से लोन मिल जाएगा। वर्ष के मध्य से प्रेम सुख में कमी आ सकती है। साथी से वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। नया व्यवसाय शुरू करने का अच्छा समय है।

सिंह राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – सिंह राशिफल 2020

कन्या

राशिफल 2020राशिफल 2020 के अनुसार कन्या राशि के जातकों को उनके मन में अशांति का भाव बना रहेगा तथा सरकार या सरकार से संबंधित किसी कार्य को लेकर आपके मन में भय बना रह सकता है। नौकरी तथा व्यवसाय के कार्य से घर से बाहर जाने के अवसर प्राप्त होंगे जिससे पारिवारिक सुख में कमी आएगी। इस वर्ष आपके छुपे हुए शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। कार्य स्थल पर अधिक परिश्रम से अल्प लाभ हो सकता है। परिस्थितियां आपको प्रतिकूल नज़र आ सकती है। पेट में गैस की समस्या रहेगी। पुत्र के द्वारा धन हानि की संभावना है। सितम्बर 2020 के पश्चात समय आपके अनुकूल होगा। मित्रों से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रेम और विवाह सम्बंधित शुभ समाचार प्राप्त होंगे तथा यात्राओं से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नये अवसरों के साथ व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे।

कन्या राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – कन्या राशिफल 2020

तुला

राशिफल 2020भविष्यफल 2020 के अनुसार वर्ष का प्रारंभ आपके शुभ कार्यों से होगा। आपके द्वारा किये गए कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में लाभ, प्रेम में सफलता और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। परंतु वर्ष के मध्य में शनि की ढैया के कारण आपको थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। छल और कपट करने वाले लोगों से सतर्क रहें। कार्यो में देरी से मन उदास हो सकता है। भूमि भवन और वाहन से सम्बन्धित लाभ के योग बनेंगे। पुराने टूटे हुए प्रेम सम्बन्ध पुनः जुड़ सकते हैं। रूठे हुए जीवन साथी एक दुसरे की परिस्थिति को समझेंगे और पुनः एक दूसरे का साथ देंगे ।

तुला राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – तुला राशिफल 2020

वृश्चिक

राशिफल 2020राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष आपको भ्रमण करने के अवसर प्रदान होंगे तथा परिवार में सदस्यों की वृद्धि होगी। चल संपत्ति को प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु वर्ष के मध्य में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद होने के कारण आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है परंतु ऐसे समय में जीवनसाथी आपका पूर्ण सहयोग करेगा और आप अपने साहस और पराक्रम तथा कार्य करने के बल पर समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे। आप लघु उद्योग अथवा कार्य स्थान में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। शत्रु को अपने पराक्रम और बुद्धि बल से पराजित कर पाएंगे और यदि आप ज़मीन ख़रीदने के लिए प्रयत्नशील हैं तो आपको सफलता मिलेगी और आप स्थायी संपत्ति बनाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – वृश्चिक राशिफल 2020

धनु

राशिफल 2020राशिफल 2020 के अनुसार वर्ष के प्रारम्भ में आप शनि की साढ़ेसाती के मुख्य चरण से पीड़ित हैं जिसके कारण आप मानसिक और शारीरिक पीड़ा का अनुभव कर सकते हैं। वर्ष के मध्य में घर में गृह क्लेश तथा शारीरिक दृष्टि से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा शारीरिक दुर्बलता का अनुभव होगा। यदि आप कार्य की तलाश में हैं तो आपको घर से दूर पश्चिम-दक्षिण दिशा में जा कर कार्य में सफलता मिल पाएगी। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए खर्च करें क्योंकि इस वर्ष खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। विदेश यात्रा के लिए प्रयत्नशील हैं तो आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्य स्थान पर पदोन्नति होगी।

धनु राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – धनु राशिफल 2020

मकर

राशिफल 2020राशिफल 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार, इस वर्ष आप मिश्रित फल प्राप्त करेंगे क्योंकि कचहरी से संबंधित तथा कानून से संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मकर राशि में शनि के भ्रमण से साढ़े साती का प्रभाव आपके ऊपर होगा जिससे अधिक परिश्रम करने के बावजूद भी अल्प लाभ होगा। पढ़ाई अथवा नौकरी के चलते आपको अपने पुत्र मोह दूर रहना पड़ सकता है। आप कई प्रकार की योजनाएं बनायेंगे परंतु बाधा आने के कारण योजनाओं को मूर्त रूप देने में देरी हो सकती है। परिणामस्वरूप निराशा का भाव आपके मन में व्याप्त हो सकता है।

मकर राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – मकर राशिफल 2020

कुंभ

राशिफल 2020राशिफल 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार वर्ष के प्रारंभ में आपको मशीनरी, यांत्रिक कार्यों से संबंधित भूमि-भवन, मकान से संबंधित लाभ के अवसर प्राप्त होंगे तथा वर्ष के मध्य तक आपको नौकरी में तरक्की होने के अवसर प्राप्त होंगे। वैभव और विलास का समय रहेगा परंतु तरक्की के साथ आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी परिणामस्वरूप तनाव आपको मिलेगा जिससे आपको कार्य करने में विलंब होगा। शनि की साढ़े साती के प्रभाव में आने से आपका अपने ही लोगो से मतभेद होगा हो सकता है। वहीं नौकरी में समस्या का समाना करना पड़ सकता है। सेहत में भी कुछ कमी देखी जा सकती है।

कुंभ राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – कुंभ राशिफल 2020

मीन

राशिफल 2020राशिफल 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार आपके लिए यह वर्ष शुभ फलदायक रहेगा। वर्ष का प्रारंभ तनाव के साथ हो सकता है। परंतु वर्ष के मध्य में आपको आपकी इच्छा अनुसार पद मिलेगा। प्रेम की प्राप्ति के योग बनेंगे आपके रिश्तेदार और भाई आपका पूर्ण सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे। महिलाओं का विशेष सहयोग आपको प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी तथा यात्रा से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही प्रेम संबंधो में प्रगाढ़ता आएगी और नए सम्बन्ध बनेंगे। वहीं उच्च स्तरीय शिक्षा में सफलता मिलेगी। अधिक वसा युक्त भोजन का सेवन करने से बचें अन्यथा पेट से सम्बन्धित समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – मीन राशिफल 2020

More from: Jyotish
36901

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020