सिंह राशि के जातक साहसी, पराक्रमी और अभिमानी होते हैं। इनका चेहरा थोड़ा बड़ा होता है। इस राशि के जातक ज़्यादातर सांवले रंग के होते हैं। इनके व्यक्तित्व में आप शाही अंदाज़ देख सकते हैं इसलिए ये दूसरों पर अधिक हुक्म चलाते हैं। ये माता जी के भक्त होते हैं। इसके अलावा सिंह राशि वाले लोग क्रोधी स्वभाव के होते हैं।
जानते हैं सिंह राशि का दैनिक राशिफल
Sunday, May 17, 2026

भीड़भाड़ भरे इलाक़ों में यात्रा करते समय रक्तचाप के रोगियों को अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते। कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे। किसी भी काम को करने से पहले यह जान लें कि इसका परिणाम आपके ऊपर कैसा पड़ेगा।