Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'एनीबडी कैन डांस' के प्रोमोशन के लिये लोक नृत्य करेंगे रेमो डिसूजा

remo will do folk dance for anybody can dance promotion

4 दिसम्बर 2012

मुंबई। कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डिसूजा अपनी आनेवाली फिल्म 'एनीबडी कैन डांस' (एबीसीडी) के प्रचार के दौरान विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। रेमो ने बताया, "यह फिल्म प्रचार का हिस्सा होगा। हम करीबन आठ राज्यों का दौरा करेंगे। हमारा उद्देश्य खत्म हो रही नृत्य कलाओं को फिर से पुनर्जीवित करना है।"


"हम फिल्म के कलाकारों के साथ जल्द ही हम अलग-अलग राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे।"


एबीसीडी की टीम आंध्रप्रदेश का कोलाट्टम, पश्चिम बंगाल का छऊ, गोवा का तारंगमल, गुजरात का गरबा, कर्नाटक का यक्षगान, मध्यप्रदेश का तेताली, महाराष्ट्र का पावरी, पंजाब का भांगड़ा और राजस्थान का झूमर नृत्य प्रस्तुत करेगी।


फिल्म अगले साल 8 फरवरी को रिलीज हो रही है। रेमो को आशा है कि दर्शक खुशी से नई शैली की फिल्म को स्वीकार करेंगे।


यूटीवी मोशन पिक्च र्स के बैनर तले बन रही फिल्म में प्रभुदेवा, के के मेनन मुख्य किरदारों में हैं।

 

More from: Entertainment
33975

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020