Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आखिरकार करीना और सैफ बने कानूनी तौर पर पति-पत्नी

kareena and saif offical married


16 अक्टूबर 2012


मुंबई। आखिरकार वो घडी आ गयी जब सैफ-करीना एक-दूजे के हो ही गये। खबर है कि सैफ करीना मंगलवार को कानूनी तौर पर पति-पत्नी हो गये। सैफ-करीना के कोर्ट मैरिज के समय इन दोनों के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद थे। खबरों के मुताबिक निकाह और अन्य रस्में भी आज पूरी हो जायेंगीं। खबर है कि कोर्ट मैरिज मुंबई के उपनगर बांद्रा के मैरिज रजिस्ट्रार की मौजूदगी में सैफ के घर पर हुई। और 18 अक्टूबर को दिल्ली में एक भव्य रिसपेशन भी होगा। और इसी दिन सैफ-करीना पटौदी स्थित पुश्तैनी इब्राहिम पैलेस भी जाएंगे। लेकिन वहां किसी तरह का कोई फक्शंन नहीं होगा।


साथ ही सैफ-करीना के संगीत फंक्शन पर भी काफी धूम रही। इसमें करिश्मा कपूर, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, अमृता अरोड़ा, संजय और महीप, मलाइका अरोड़ा और अन्य ने प्रस्तुतियां दी। सूत्रों की माने तो करीना ने इस संगीत फंक्शन में ओरेंज कलर का घरारा पहन रखा था जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। सैफ-करीना को शादी की ढेरों बधाइंया मिल रही हैं।

More from: samanya
33412

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020