Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सोशल मीडिया पर मिली सलमान को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं

salmaan birthday wishes on twitter

 28 दिसम्बर 2012

मुबई। बॉलीवुड सितारे सलमान खान के जन्मदिन पर गुरुवार को उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। फिल्मी हस्तियों ने सलमान के 47वें जन्मदिन पर उन्हें खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर के जरिए सलमान को बधाई संदेश दिए।


अरबाज खान ने कहा, "सलमान आपको जन्मदिन की बधाई। मैं ढेर सारे प्यार के साथ आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"


फिल्मकार करन जौहर ने कहा, "सलमान आपको जन्मदिन की बधाई। यह साल आपके लिए शुभ हो।"


फिल्म 'दबंग' में सलमान (चुलबुल पांडे) के साथ अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, "पांडेजी को जन्मदिन की बधाई।"


सोनू सूद ने कहा, "भाई को जन्मदिन मुबारक।"


फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान संग अभिनय कर चुकीं भाग्यश्री ने कहा, "हैपी बर्थ डे। आप मेरी प्यारी यादों में सबसे खास हैं।"


रणविजय सिंघा, कबीर सदानंद, नेहा धूपिया, दिव्या दत्ता, मिनी माथुर सहित कई अन्य सितारों ने भी सलमान को शुभकामनाएं दीं।

 

More from: SocialMedia
34201

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020