Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'बरखा' में रोमांस करेंगी लोरेन

sara-loren-hollywood-23012014
23 जनवरी 2014
मुंबई|
फिल्म 'मर्डर 3' से प्रसिद्धी पाने वाली अभिनेत्री सारा लोरेन अपनी अगली फिल्म 'बरखा' के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में वह 'लव का द एंड' और 'गिप्पी' से चíचत हुए अभिनेता ताहा शाह के साथ हैं। फिल्म जाहरा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। फिल्म के बारे में अभिनेत्री ने कहा कि यह एक प्रेम कहानी है।

सारा ने बुधवार को यहां फिल्म लांच के मौके पर पत्रकारों को बताया, "जीवन में हम सभी को प्यार होता है और उसके बाद बदल जाते हैं। कुछ लोग अच्छे बन जाते हैं जबकि कुछ अजीब हो जाते हैं। प्यार की सबसे अच्छी बात है कि यह कारगर है।"

उन्होंने कहा, "फिल्म उस लड़के की कहानी कहती है जो एक लड़की के प्यार में पड़ता है। प्यार में पड़ने के बाद कैसे लड़के और लड़की की जिंदगी बदलती है, फिल्म इसकी कहानी कहती है।"

शहदाब मिर्जा के निर्देशन में बन रही 'बरखा' में प्रियांशु चटर्जी और पुनीत इस्सर महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएंगे।

फिल्म की शूटिंग 27 जनवरी से शुरू होगी। यह इसी साल प्रदर्शित होनी है।
More from: Khabar
36133

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020