Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वृश्चिक राशि 2012 का वार्षिक राशिफल

Scorpio 2012 Yearly Horoscope

वृश्चिक-राशिफल (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू):-

 

जनवरी:- यह माह आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं है। सफलता कम मिलेगी लेकिन मेहनत बहुत अधिक करनी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। परिवारजनों से मनमुटाव हो सकता है। विवाद से बचने का प्रयास करें। दाम्पत्य सुखमय कमी रहेगी। खान-पान और दिनचर्या को संयमित रखें अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। महीने के दूसरे पक्ष में परिस्थितियां बदलेगी व सुख-समृद्धि बढ़ेगी। स्वजनों से बिगड़े हुए संबंध सुधरेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा और यष की प्राप्ति होगी। इस महीने की 7, 8, 9, 16, 17, 18, 25, 26 एवं 27 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

फरवरी:- इस महीने की शुरुआत में समस्याएं नये सिरे से सिर उठा सकती हैं। घरेलू सुख-षांति अस्त-व्यस्त होने के योग हैं। संतान का भी सहयोग नहीं मिलेगा। यात्राओं से बचे, क्योंकि यात्राएं कष्टकारी और असफल सिद्ध होंगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। महा का दूसरा पक्ष अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन विवादों से बचना आवष्यक होगा। इस महीने की 4, 5, 12, 13, 14, 21, 22 एवं 23 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

मार्च:- यह महीना अपेक्षाकृत शुभ फलदायी रहेगा। फिर भी घरेलू सुख-षांति की कमी बनी रहेगी। आमदनी में पहले से इजाफा होगा किसी नये कार्य को शुरू करने से बचें अन्यथा कठिनाइयां या घाटा उठाना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष परेषान करने की कोषिष करेगा। जीवनसाथी के सहयोग से काम बनेंगे। धार्मिक आयोजन से बचना जरूरी है क्योंकि उसमें व्यवधान आने के योग हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए समय अच्छा है।   इस महीने की 2, 3, 4, 11, 12, 19, 20, 21, 29, 30 एवं 31 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

अप्रैल:- यह माह परेषानियों का पिटारा लिये हुए है। घरेलू समस्याएं बढ़ने के योग हैं। भागदौड़ ज्यादा होने के कारण दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। मानसिक सुख-षांति कम होगी। बुरी विचारधारा और विवादास्पद लोगों से बचकर रहें अन्यथा परेषानी में पड़ सकते हैं। बेवजह उत्तेजित न हों, व्यापार-व्यवसाय के लिए भी समय ठीक नहीं है। संयम से काम लें। स्वास्थ्य का खयाल रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलता रहेगा। इस महीने की 7, 8, 16, 17, 26 एवं 27तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

मई:- यह महीना आपको धीरे-धीरे विकास की ओर ले जायेगा। आपके अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से समय उत्तम है। धन लाभ क सुंदर योग बने हुए हैं। नये-नये आमदनी स्रोत मिलेंगे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में आपकी जीत होगी। घर में मंगल कार्य संपन्न हो सकते हैं। परिवारजनों को भी लाभ मिलने के योग हैं। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस महीने की 5, 6, 13, 14, 15, 23, 24 एवं25 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

जून:- यह महीना आपके लिए शुभदायी होगा। आपके द्वारा की गयी व्यापारिक यात्राएं सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव संभव है। काम के कारण व्यस्तता बढ़ सकती है। अधिक भागदौड़ करने के कारण स्वयं को थका हुआ भी अनुभव कर सकते हैं। उत्तरदायित्वों का बोझ़ बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। महीने के अंत में कुछ परेषानियां भी आ सकती हैं। इस महीने की 1,2, 9, 10, 11, 19, 20, 21, 28, 29 एवं 30 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

जुलाई:- इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। महीने के आरंभ में शारीरिक और मानसिक कष्ट रह सकते हैं। धन, आभूषण अथवा वस्त्र की हानि हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको परेषान कर सकते हैं। महिलाओं के लिए भी यह समय ठीक नहीं है। महीने के दूसरे पक्ष में स्थितियों में सुधार होगा। धन लाभ के योग प्रबल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में भी तरक्की होगी। परिवार में शुभता आयेगी लेकिन स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। इस महीने की 7, 8, 16, 17, 18, 26 एवं 27 तारीखें अपेक्षाकृत खराब हैं।

 

अगस्त:- यह महीना सामान्य फलदायी रहेगा। धन का आगमन और खर्च बराबर रहेगा। इष्ट मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। आलस्य आप पर हावी हो सकता है लेकिन ध्यान रहे जरूरी कामों में लापरवारी नुकसानदेह हो सकती है। वाणी में मधुरता लाएं अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखें। आपके शरीर में भी खून की कमी हो सकती है। किसी भी प्रिय मित्र से विवाद होने की भी संभावना है। इस महीने की 3, 4, 5, 13, 14, 15, 22, 23, 30 एवं 31 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

सितम्बर:- यह महीना आपके जीवन में खुषहाली लायेगी। कोई पुराना काम या कोई पुरानी इच्छा पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन होगा। दुख और दरिद्रता दूर होंगे। शरीर निरोगी रहेगा। सभी कामों में सफलता मिलेगी। खाने के लिए रुचिकर और पौष्टिक भोजन मिलेगा। दिनचया संयमित रहेगी। घर-परिवार में प्रेम और सद्भाव रहेगा। इस महीने की 1, 9, 10, 11, 18, 19, 20, 27 एवं 28 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

अक्टूबर:- यह महीना ज्यादा संतोषप्रद नहीं कहा जायेगा। कठिन परिश्रम करने के बाद आंषिक सफलता मिलेगी। फलस्वरूप मन अषांत तथा स्वभाव उग्र और चिड़चिड़ा हो सकता है। मन में एक अनजाना भय रहेगा और भविष्य असुरक्षित रहेगा। नये कार्यों में हाथ डालना लाभकारी नहीं है, निराषा हाथ लग सकती है। स्त्री और संतान से भी अनबन हो सकती है। माह के अंत में साहस बढ़ेगा और तर्कषक्ति मजबूत होगी। इस महीने की 6, 7, 8, 15, 16, 17, 24 एवं 25तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

नवम्बर:- यह माह उत्तम फलदायी नहीं है। संतान अथवा स्त्री का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बेहतर यही होगा कि परिस्थितियों को समझें और सचेत हो जाए। पारिवारिक उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करें। आमदनी कम होने के कारण आयी मानसिक उद्विग्नता का प्रभाव घरेलू जीवन पर न पड़ने दें। महत्वपूर्ण कामों में बाधाएं आ सकती हैं और उन्हें अधूरा छोड़ना पड़ सकता है। माह के अंत में स्थितियों सुधरेंगी और सुख-षांति का आगमन होगा। इस महीने की3, 4, 5, 12, 13, 20, 21, 22 एवं 30 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

दिसम्बर:- यह माह सुकून देगा। पिछले दिनों से आ रही उलझनें शांत होंगी। आर्थिक समस्याएं भी अपेक्षाकृत कम होंगी। घरेलू समस्याओं से निजात मिलेगी। ईष्वर के प्रति श्रद्धा जागेगी। धार्मिक कार्य करने के सुअवसर मिलेंगे। सरकारी क्षेत्रा से भी लाभ मिलने के योग हैं। परिश्रम से व्यवसाय सुधरेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों के लिए समय अनुकूल है। इस महीने की1, 2, 9, 10, 11, 17, 18, 19, 27, 28 एवं 29 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

More from: Jyotish
27891

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020